बिलासपुर (वीएनएस)। आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की सजा माफी याचिका पर सुनवाई नहीं होने के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। रिकॉर्ड गायब होने के कारण लंबित पड़े मामले में हाईकोर्ट ने रायपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश से जवाब तलब किया है।
मामला कैदी नवाब खान उर्फ डैनी उर्फ बाबा खान से जुड़ा है, जो पिछले 16 वर्षों से जेल में बंद है। उसे वर्ष 2011 में हत्या के मामले में दोषी ठहराते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। कैदी ने सजा में छूट के लिए आवेदन किया था, लेकिन मूल रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होने के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।
सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट को बताया गया कि जेल अधीक्षक द्वारा रिकॉर्ड मांगे जाने पर रायपुर जिला एवं सत्र न्यायालय के सक्षम अधिकारी ने लिखित रूप से जानकारी दी कि प्रकरण का मूल रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविन्द्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने कहा कि 16 वर्षों से सजा काट रहे कैदी की सजा माफी याचिका पर निर्णय नहीं होना न्याय के उद्देश्य के विपरीत है। कोर्ट ने रायपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश से पूछा है कि वर्ष 2011 में दिए गए फैसले का रिकॉर्ड गायब कैसे हुआ।
हाईकोर्ट ने रिकॉर्ड को एक सप्ताह के भीतर तलाशने का निर्देश दिया है। साथ ही 29 जुलाई 2026 को होने वाली अगली सुनवाई में रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि रिकॉर्ड नहीं मिलता है तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी भी देनी होगी।
राजनांदगांव जिले में खरीफ 2026 अंतर्गत धान, मक्का, सोयाबीन, अरहर, उड़द, मूंग सहित अन्य फसलों की बुवाई का कार्य प्रगतिरत है। किसानों के लिए खाद-बीज ...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में एग्रीस्टेक परियोजना के अंतर्गत जिले में आज विशेष अभियान चलाकर 5 हजार से अधिक किसानों को फार्मर लैंड आईडी ...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार आज जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से ...
जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता तथा आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश...
विकसित भारत जी राम जी के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जल संरक्षण महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत नवागढ़ में विकासखंड के समस्त ग...
भारत सरकार की ’’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ योजना के अंतर्गत बालिकाओं को कौशल विकास से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महिला एवं बाल विकास विभाग, बेमे...