सुकमा (वीएनएस)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘आगाज’ अभियान के तहत सुकमा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कोंटा क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से 10.700 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ओडिशा के मलकानगिरी से गांजा लेकर तेलंगाना की ओर जा रहे थे। कोंटा इलाके में जांच के दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बिना नंबर की एक्टिवा स्कूटी को रोका। तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखा गया गांजा मिला।
जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 5.35 लाख रुपये बताई गई है। वहीं स्कूटी सहित कुल जब्ती की कीमत लगभग 6.73 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि वे नशे से जुड़े किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें। सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखने का आश्वासन दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि ‘आगाज’ अभियान के तहत आगे भी नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
राजनांदगांव जिले में खरीफ 2026 अंतर्गत धान, मक्का, सोयाबीन, अरहर, उड़द, मूंग सहित अन्य फसलों की बुवाई का कार्य प्रगतिरत है। किसानों के लिए खाद-बीज ...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में एग्रीस्टेक परियोजना के अंतर्गत जिले में आज विशेष अभियान चलाकर 5 हजार से अधिक किसानों को फार्मर लैंड आईडी ...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार आज जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से ...
जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता तथा आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश...
विकसित भारत जी राम जी के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जल संरक्षण महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत नवागढ़ में विकासखंड के समस्त ग...
भारत सरकार की ’’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ योजना के अंतर्गत बालिकाओं को कौशल विकास से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महिला एवं बाल विकास विभाग, बेमे...