एक साल से कान में फंसा था लोहे का छर्रा, सर्जरी से बची बच्ची की सुनने की क्षमता

Posted On:- 2026-07-17




रायपुर (वीएनएस)। डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल के चिकित्सकों ने 9 वर्षीय बच्ची की सुनने की क्षमता बचाने में बड़ी सफलता हासिल की है। बच्ची के कान में करीब एक साल से फंसे लोहे के छर्रे को निकालने के साथ ही क्षतिग्रस्त कान के पर्दे और सुनने वाली हड्डियों का सफल पुनर्निर्माण किया गया।

ईएनटी विभाग की टीम ने माइक्रोस्कोपिक सर्जरी के माध्यम से यह जटिल ऑपरेशन किया। चिकित्सकों के अनुसार, समय पर इलाज नहीं होने पर बच्ची हमेशा के लिए सुनने की क्षमता खो सकती थी। साथ ही संक्रमण के आंतरिक कान या मस्तिष्क तक फैलने का खतरा भी था।

ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. हंसा बंजारा ने बताया कि बच्ची के बाएं कान में खेल-खेल में लोहे का छर्रा चला गया था, जो लंबे समय तक फंसा रहने के कारण मध्य कान तक पहुंच गया था। इससे कान का पर्दा और सुनने वाली सूक्ष्म हड्डियां गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई थीं।

सर्जरी के दौरान चिकित्सकों ने सावधानीपूर्वक छर्रे को बाहर निकाला और बच्ची के स्वयं के ऊतकों से नया कान का पर्दा एवं सुनने वाली हड्डियों का पुनर्निर्माण किया। इस प्रक्रिया को टिम्पैनोप्लास्टी एवं ऑसिक्युलोप्लास्टी कहा जाता है।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने बताया कि यह ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण था। ईएनटी टीम ने बच्ची की सुनने की क्षमता सुरक्षित रखने के साथ उसे सामान्य जीवन की उम्मीद दी है। ऑपरेशन के बाद बच्ची स्वस्थ है और चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। टीम में डॉ. दुर्गेश गजेंद्र, पीजी छात्रा डॉ. ज्योति किरण और निश्चेतना विभाग की डॉ. अमृता शामिल रहीं।



Related News
thumb

सहकारी समितियों में 45144 मीट्रिक टन एवं निजी क्षेत्र में 18589 मीट...

राजनांदगांव जिले में खरीफ 2026 अंतर्गत धान, मक्का, सोयाबीन, अरहर, उड़द, मूंग सहित अन्य फसलों की बुवाई का कार्य प्रगतिरत है। किसानों के लिए खाद-बीज ...


thumb

विशेष अभियान के तहत 5 हजार से अधिक किसानों का कराया गया एग्रीस्टेक ...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में एग्रीस्टेक परियोजना के अंतर्गत जिले में आज विशेष अभियान चलाकर 5 हजार से अधिक किसानों को फार्मर लैंड आईडी ...


thumb

जिले में एक दिन में आयोजित हुई 100 से अधिक प्रधानमंत्री सूर्य घर सभाएं

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार आज जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से ...


thumb

कलेक्टर ने नवागढ़ विकासखंड का किया व्यापक मैदानी दौरा

जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता तथा आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश...


thumb

विकसित भारत जी राम जी के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जल संरक्षण महाअभिय...

विकसित भारत जी राम जी के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जल संरक्षण महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत नवागढ़ में विकासखंड के समस्त ग...


thumb

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं के लिए निःशुल्क केक निर्म...

भारत सरकार की ’’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ योजना के अंतर्गत बालिकाओं को कौशल विकास से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महिला एवं बाल विकास विभाग, बेमे...