अभनपुर (वीएनएस)। विकासखंड अभनपुर के ग्राम सोनसिल्ली स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के जर्जर भवन को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, पालकों और छात्र-छात्राओं ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। बारिश के बीच सुबह से प्रदर्शनकारी हाथों में मांगों से जुड़ी तख्तियां लेकर “नया स्कूल भवन दो” के नारे लगाते रहे।
ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल के दोनों भवन काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला एक ही परिसर में दो पालियों में संचालित होती हैं। लगातार बारिश के कारण भवन की हालत और खराब हो गई है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। पालकों ने कहा कि बच्चे जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जर्जर भवन की स्थिति से कई बार शासन-प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की शिक्षा के साथ उनकी सुरक्षा भी जरूरी है। इसी वजह से मजबूरी में स्कूल में तालाबंदी कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना पड़ा।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक नए भवन निर्माण की दिशा में ठोस पहल नहीं होती, तब तक स्कूल का ताला नहीं खोला जाएगा। प्रदर्शन के दौरान शिक्षक भी मौके पर मौजूद रहे, लेकिन वे स्थिति को लेकर असहाय नजर आए।
मामले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी धरमचंद जैन ने बताया कि वे सोनसिल्ली पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जर्जर भवन को डिस्मेंटल करने के लिए जल्द आदेश जारी कराया जाएगा और नए स्कूल भवन की स्वीकृति के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।
वहीं अभनपुर एसडीएम रवि सिंह ने बताया कि इस संबंध में बीईओ और जनपद पंचायत सीईओ से चर्चा हो चुकी है। नए स्कूल भवन निर्माण के लिए शीघ्र प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
राजनांदगांव जिले में खरीफ 2026 अंतर्गत धान, मक्का, सोयाबीन, अरहर, उड़द, मूंग सहित अन्य फसलों की बुवाई का कार्य प्रगतिरत है। किसानों के लिए खाद-बीज ...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में एग्रीस्टेक परियोजना के अंतर्गत जिले में आज विशेष अभियान चलाकर 5 हजार से अधिक किसानों को फार्मर लैंड आईडी ...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार आज जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से ...
जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता तथा आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश...
विकसित भारत जी राम जी के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जल संरक्षण महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत नवागढ़ में विकासखंड के समस्त ग...
भारत सरकार की ’’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ योजना के अंतर्गत बालिकाओं को कौशल विकास से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महिला एवं बाल विकास विभाग, बेमे...