रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला और शराब घोटाला मामलों में गिरफ्तार कांग्रेस नेता एवं पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की रिमांड अदालत ने 5 दिन और बढ़ा दी है। अब वह 22 जुलाई तक आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की हिरासत में रहेंगे।
रामगोपाल अग्रवाल के बचाव पक्ष के अधिवक्ता फैसल रिजवी ने रिमांड बढ़ाए जाने की पुष्टि की है। EOW ने अदालत से पूछताछ के लिए अतिरिक्त 5 दिन की रिमांड मांगी थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया। इससे पहले वह 9 दिनों तक पुलिस रिमांड पर रह चुके हैं।
रामगोपाल अग्रवाल को सबसे पहले कोयला घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसी दौरान EOW ने उन्हें शराब घोटाला मामले में भी औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया। अब जांच एजेंसी दोनों मामलों में समानांतर पूछताछ कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक, बढ़ी हुई रिमांड के दौरान EOW वित्तीय लेनदेन, कथित मनी ट्रेल, अन्य आरोपियों की भूमिका और दस्तावेजी साक्ष्यों के संबंध में रामगोपाल अग्रवाल से विस्तृत पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी दोनों घोटालों के बीच संभावित कड़ियों की भी पड़ताल कर रही है।
खेती-किसानी को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राजनांदगांव जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में...
कभी सीमित संसाधनों के बीच खेती तक सिमटी नीलू वर्मा आज ग्रामीण महिला उद्यमिता की मिसाल बन गई हैं
कुपोषण से लड़ाई को जनभागीदारी से जोड़ते हुए कोंडागांव जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिले में सुपोषण की ओर एक कदम बढ़ाते हुए मुनगा पौधरोपण जन आ...
मानसून की प्रगति देश के बड़े हिस्से में संतोषजनक रही है, जो खरीफ फसलों (विशेषकर धान) की बुवाई और जल-स्तर में सुधार के लिए महत्वपूर्ण है हालांकि, असम...
जैव विविधता अनुसंधान में नई तकनीकों से स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को परिचित कराया जा रहा है, ताकि वे पारिस्थितिकी संरक्षण और प्रजातियों की पहचान में...
सामूहिक सोलर पावर प्लांट स्थापित करना न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह निरंतर आय, सस्ती बिजली और आत्मनिर्भरता का एक बेहतरीन माध...