एक दिन में 5 हजार से अधिक किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन

Posted On:- 2026-07-17




रायपुर(वीएनएस)।खेती-किसानी को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राजनांदगांव जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत एक ही दिन में 5 हजार से अधिक किसानों का फार्मर लैंड आईडी (एग्रीस्टेक) पंजीयन एवं सत्यापन कराया गया। अभियान का उद्देश्य किसानों के भूमि रिकॉर्ड को अद्यतन कर आगामी धान खरीदी, डिजिटल गिरदावरी और विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के उपलब्ध कराना है।

अभियान के दौरान कृषि, राजस्व और पंचायत विभाग ने समन्वित रूप से कार्य किया। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी, ग्राम सचिव तथा अन्य मैदानी अमले ने किसानों से संपर्क कर उन्हें निकटतम सेवा सहकारी समिति, लोक सेवा केंद्र और चॉइस सेंटर तक पहुंचाया। यहां किसानों की फार्मर लैंड आईडी में छूटे हुए खसरे, भूमि के रकबे तथा अन्य आवश्यक जानकारियों का सत्यापन और सुधार किया गया। इसके लिए सेवा सहकारी समितियों में विशेष रूप से ऑपरेटर भी तैनात किए गए।

कृषि विभाग के अनुसार जिन किसानों की फार्मर लैंड आईडी में सभी खसरे या भूमि का पूरा रकबा दर्ज नहीं है, उनके डिजिटल भूमि रिकॉर्ड अधूरे माने जाएंगे। इससे भविष्य में डिजिटल क्रॉप सर्वे (डिजिटल गिरदावरी), धान खरीदी और विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ लेने में तकनीकी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि यदि उनकी फार्मर लैंड आईडी में किसी भी खसरे या भूमि के रकबे की प्रविष्टि छूट गई हो, तो वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने निकटतम सेवा सहकारी समिति, लोक सेवा केंद्र अथवा चॉइस सेंटर पहुंचकर समय रहते सत्यापन एवं आवश्यक सुधार अवश्य करा लें।



Related News
thumb

सेवा सेतु से घर बैठे सोनम को मिला अपने बच्चे का जाति एवं आय प्रमाण ...

शासन की सेवाओं को नागरिकों तक सरल, पारदर्शी, त्वरित और डिजिटल माध्यम से पहुंचाने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया 'सेवा सेतु' पोर्टल आम नागरिकों के ...


thumb

बस स्टॉपेज व्यवस्था को लेकर जिला परिवहन कार्यालय में हुई बैठक

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय कोण्डागांव में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त बस संचालक एवं उनके प्रतिनिधियों ...


thumb

बिहान ने बदली मीरा सिंह की तकदीर, बकरी पालन से बनीं आत्मनिर्भरता की...

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) बिहान आज ग्रामीण महिलाओं के जीवन में परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन चुका है।


thumb

सेंट्रिंग प्लेट व्यवसाय से अपनी गृहस्थी को आर्थिक मजबूती प्रदान कर ...

जिले के विकासखंड भरतपुर के ग्राम डोंगरीटोला की रहने वाली फूलकली की कहानी इस बात का जीवंत उदाहरण है कि यदि आत्मविश्वास, मेहनत और सही मार्गदर्शन का स...


thumb

जिले में अब तक 2537 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

जिले में 01 जून से अब तक जिले की 11 तहसीलों में कुल 2537.1 मिलीमीटर वर्षा यानी 230.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिल...


thumb

विकसित भारत-रोजगार व आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण से बढ़ी मजदूरी, हित...

भारत सरकार द्वारा विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण (वीबी-जीरामजी) के अंतर्गत ग्रामीण श्रमिकों की मजदूरी दर निर्धारित की गई है,