कोंडागांव (वीएनएस)। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय कोण्डागांव में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त बस संचालक एवं उनके प्रतिनिधियों व ऑटो चालक संघ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में बसों के संचालको को निर्देशित किया गया कि शहर के भीतर निर्धारित स्टॉपेज पर ही बसों को रोकना सुनिश्चित करने व अनाधिकृत स्थानों पर बसों के ठहराव पर रोक लगाने, यात्रियों की सुविधा एवं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं करने तथा संबंधित विभागो के मध्य समन्वय स्थापित करने पर विस्तृत चर्चा कर निर्देशित किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि निर्धारित बस स्टॉपेज मर्दापाल चौक, बंधा गार्डन, गांधी चौक व रायपुर नाका के पास ही बसों को रोका जाए शहर के भीतर अन्य किसी स्थान पर बसों के रोक कर सवारी उतारने / चढाने का कार्य नही किया जायेगा व नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्व नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में मुख्यरुप से जिला परिवहन अधिकारी रामकुमार ध्रुव, थाना कोतवाली प्रभारी, कोण्डागांव सौरभ उपाध्याय, यातायात प्रभारी मुकेश जोशी वा नगर पालिका कोण्डागांव से अशोक साहू उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विकाखंड कांसाबेल के ग्राम दोकड़ा में ऐतिहासिक एवं प्राचीन जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच भव्य रथ...
धमतरी जिले के सुदूर अंचल नगरी विकासखंड में बसा ग्राम ठेनही जल्द ही विकास की नई रोशनी से जगमगा होगा। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर-...
भू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 5.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 11...
किसानों को खेती-किसानी के लिए समय पर ऋण उपलब्ध कराने तथा कृषि कार्यों को सुगम बनाने के उद्देश्य से संचालित किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना किसान...
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ...
जिले में पर्यावरण संरक्षण और वनीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए जिला प्रशासन और कृषि विभाग के संयुक्त नेतृत्व में एक दिवसीय सीड बॉल (बीज ...