सेवा सेतु से घर बैठे सोनम को मिला अपने बच्चे का जाति एवं आय प्रमाण पत्र

Posted On:- 2026-07-17




कोण्डागांव (वीएनएस)। शासन की सेवाओं को नागरिकों तक सरल, पारदर्शी, त्वरित और डिजिटल माध्यम से पहुंचाने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया 'सेवा सेतु' पोर्टल आम नागरिकों के लिए एक प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। इस पहल के माध्यम से लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्रों एवं शासकीय सेवाओं के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, बल्कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन कर समयबद्ध तरीके से सेवाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है।

इसी का लाभ विकासखंड कोण्डागांव के आड़का, छेपरा पारा निवासी सोनम कौशिक को भी मिला। उन्होंने अपने बच्चे के जाति प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए स्थानीय कम्प्यूटर सेंटर के माध्यम से सेवा सेतु पोर्टल पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें निर्धारित समय-सीमा में दोनों प्रमाण पत्र आसानी से प्राप्त हो गए।

सोनम कौशिक बताती हैं कि पहले ऐसे प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त व्यय होता था। लेकिन सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से पूरी प्रक्रिया सरल, सुविधाजनक और पारदर्शी हो गई है। ऑनलाइन आवेदन के बाद निर्धारित समय में प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाने से उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सेवा सेतु के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना बहुत ही आसान है। अब हमें सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ते और समय पर प्रमाण पत्र आसानी से मिल जाते हैं। इससे समय और खर्च दोनों की बचत होती है।

उल्लेखनीय है कि सेवा सेतु का उद्देश्य नागरिकों को शासकीय सेवाएं एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से समयबद्ध, पारदर्शी एवं सुगम रूप में उपलब्ध कराना है। यह व्यवस्था प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने के साथ-साथ आम नागरिकों की सुविधा बढ़ाने और सुशासन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

आज सेवा सेतु के माध्यम से जिले के अनेक नागरिक घर के निकट उपलब्ध ऑनलाइन सेवा केंद्रों के जरिए विभिन्न प्रमाण पत्रों एवं अन्य शासकीय सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर रहे हैं, जिससे नागरिकों का शासन के प्रति विश्वास और भी मजबूत हो रहा है।




Related News
thumb

मुख्यमंत्री साय ने दोकड़ा में रथयात्रा महोत्सव में गजपति महाराजा की ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विकाखंड कांसाबेल के ग्राम दोकड़ा में ऐतिहासिक एवं प्राचीन जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच भव्य रथ...


thumb

हरित ऊर्जा की ओर बढ़ा धमतरी: ठेनही बना जिले का पहला सामूहिक सोलर प्ल...

धमतरी जिले के सुदूर अंचल नगरी विकासखंड में बसा ग्राम ठेनही जल्द ही विकास की नई रोशनी से जगमगा होगा। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर-...


thumb

जिले में अब तक 152.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

भू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 5.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 11...


thumb

किसान क्रेडिट कार्ड योजना से मिली आर्थिक मजबूती, अब बेहतर ढंग से कर...

किसानों को खेती-किसानी के लिए समय पर ऋण उपलब्ध कराने तथा कृषि कार्यों को सुगम बनाने के उद्देश्य से संचालित किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना किसान...


thumb

अमृत भारत स्टेशन योजना: रायपुर डीआरएम ने सरोना और बालोद स्टेशनों के...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ...


thumb

हरित दंतेवाड़ा की दिशा में बड़ा अभियान-एक दिन में बने 1 लाख सीड बॉल

जिले में पर्यावरण संरक्षण और वनीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए जिला प्रशासन और कृषि विभाग के संयुक्त नेतृत्व में एक दिवसीय सीड बॉल (बीज ...