रायपुर(वीएनएस)।कुपोषण से लड़ाई को जनभागीदारी से जोड़ते हुए कोंडागांव जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिले में सुपोषण की ओर एक कदम बढ़ाते हुए मुनगा पौधरोपण जन आंदोलन की शुरुआत की है। अभियान के तहत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में मुनगा (सहजन) और विभिन्न फलदार पौधे लगाकर सुपोषण वाटिकाएं विकसित की जाएंगी। इसका उद्देश्य बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को स्थानीय स्तर पर पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है, साथ ही पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देना है।
अभियान के शुभारंभ अवसर पर जनप्रतिनिधियों, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, स्वयं सहायता समूहों, स्कूल प्रबंधन समितियों तथा स्थानीय नागरिकों ने पौधरोपण कर सुपोषण और हरित पर्यावरण के लिए सामूहिक संकल्प लिया। मुनगा पोषण की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी पौधा है। इसकी पत्तियों, फलियों, फूलों और बीजों में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, विटामिन-ए तथा विटामिन-सी सहित अनेक आवश्यक पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके नियमित सेवन से बच्चों के शारीरिक विकास, रोग प्रतिरोधक क्षमता और समग्र स्वास्थ्य में सुधार होता है।
अभियान के अंतर्गत तैयार होने वाली सुपोषण वाटिकाओं के फल और सब्जियों का उपयोग पोषण गतिविधियों, स्वास्थ्य दिवस, पोषण माह और सामुदायिक कार्यक्रमों में किया जाएगा। साथ ही स्वच्छता, संतुलित आहार, जल संरक्षण और जैविक खेती के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग ने अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने के लिए नागरिकों से एक आंगनबाड़ी, एक सुपोषण वृक्ष, एक परिवार, एक फलदार पौधा के संदेश को अपनाने और प्रत्येक घर, विद्यालय तथा सार्वजनिक स्थल पर कम से कम एक मुनगा और एक फलदार पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की है।
कठिन परिस्थितियाँ अक्सर जीवन की राह को चुनौतीपूर्ण बना देती हैं, लेकिन दृढ़ इच्छाशक्ति, उचित मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास से हर चुनौती को अवसर में ब...
शासन की सेवाओं को नागरिकों तक सरल, पारदर्शी, त्वरित और डिजिटल माध्यम से पहुंचाने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया 'सेवा सेतु' पोर्टल आम नागरिकों के ...
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय कोण्डागांव में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त बस संचालक एवं उनके प्रतिनिधियों ...
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) बिहान आज ग्रामीण महिलाओं के जीवन में परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन चुका है।
जिले के विकासखंड भरतपुर के ग्राम डोंगरीटोला की रहने वाली फूलकली की कहानी इस बात का जीवंत उदाहरण है कि यदि आत्मविश्वास, मेहनत और सही मार्गदर्शन का स...
जिले में 01 जून से अब तक जिले की 11 तहसीलों में कुल 2537.1 मिलीमीटर वर्षा यानी 230.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिल...