उद्यानिकी योजनाओं का लाभ लेने एकीकृत किसान पोर्टल और एमआईडीएच पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य

Posted On:- 2026-07-17




जशपुरनगर (वीएनएस)। उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित राज्य पोषित योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब किसानों का एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य कर दिया गया है। 

इसी तरह राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को एमआईडीएच सुरक्षा पोर्टल पर भी ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार फल, सब्जी, मसाला, पुष्प, संरक्षित खेती एवं जैविक खेती से जुड़े व्यक्ति, कृषक समूह एवं अन्य पात्र हितग्राही अपने मोबाइल के माध्यम से स्वयं ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। इसके अलावा वे अपने नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र जाकर भी पंजीयन करा सकते हैं।

पोर्टल पर पंजीयन कराने के लिए कृषकों के पास आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर, बैंक खाते का विवरण और बी-1 व खसरा नकल जैसे भूमि संबंधी दस्तावेज होना आवश्यक है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन, पारदर्शिता और अनुदान राशि को सीधे किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजने के उद्देश्य से यह पंजीयन प्रक्रिया अनिवार्य की गई है। यदि किसान समय पर पंजीयन नहीं कराते हैं तो वे विभागीय योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं।

पंजीयन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या तकनीकी सहायता के लिए किसान अपने विकासखंड के उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। पत्थलगांव में उद्यान विकास अधिकारी मारकुश एक्का का मोबाइल नंबर 9424230605, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी पुष्पेन्द्र पटेल का नंबर 9098911638 और प्रक्षेत्र सलाहकार सुरेन्द्र कैवर्त का नंबर 8966877091 है। कांसाबेल में ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी प्रकाश सिंह 9165427455 और प्रक्षेत्र सलाहकार  खोमलाल साहू 9589378417 पर संपर्क कर सकते हैं। फरसाबहार में उद्यानिकी अधिकारी शिवशंकर सिंह 7000857262 और ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी हरीश मानिक 6267219350 उपलब्ध हैं। कुनकुरी में सुरबाला पैकरा 6265358066, बगीचा में पिंगल कुजूर 7000877568, मनोरा में गणेश बाज 9098622839 और संतोष चौहान 7000876091, दुलदुला में अंजना खलखो 8305267055 और संतोष चौहान 7000876091 तथा जशपुर में संतोष बंजारा 8518966692 पर संपर्क किया जा सकता है।




Related News
thumb

चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए कल सजेगी स्पेशल लोक अदालत; सूरजप...

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन एवं प्रधान जिला न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर थॉमस एक्का के दिशा-निर्...


thumb

बेटियों को सशक्त बनाने की पहल: जागरूकता शिविर में महिलाओं को सिखाए ...

कलेक्टर रेना जमील के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सूरजपुर द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमि...


thumb

सेवा सेतु केंद्र से राकेश को मिली त्वरित राहत, कुछ ही घंटों में जार...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन की अवधारणा को साकार करते हुए आम नागरिकों को त्वरित, सरल एवं पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा से...


thumb

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार: आधुनिक मॉडल्स के रूप में विक...

कलेक्टर रेना जमील की उपस्थिति में आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय गौधाम समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौधामों के प्रभाव...


thumb

बाल विवाह पर होगी कठोर कार्यवाही, दो वर्ष कारावास व एक लाख जुर्माने...

जिला कलेक्टर रेना जमील के निर्देश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभम बंसल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालयो...


thumb

आपदा से बचाव के लिए केनापारा पोखरी में बाढ़ बचाव दल ने किया मॉक ड्रिल

संभावित प्राकृतिक आपदाओं के दौरान त्वरित एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत केनापारा स्थित पोखरी में बाढ़ बचाव ए...