जीवन में अनुशासन और 'यश बॉस' का भाव ही सफलता की कुंजी मुनि : मुनि आगम सागर

Posted On:- 2026-07-19




चातुर्मास के लिए बड़ा मंदिर में मुनि आगम सागर महाराज ससंघ का भव्य ऐतिहासिक प्रवेश

रायपुर (वीएनएस)। 18 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद, दिगंबर मुनि आगम सागर महाराज ससंघ का 'नवोदय तीर्थ वर्षायोग 2026 हेतु दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड में भव्य मंगल प्रवेश प्रातः 8 बजे हुआ। 

दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर के मैनेजिंग ट्रस्टी एवं वर्षायोग 2026 के अध्यक्ष नरेंद्र जैन गुरु कृपा एवं मंदिर कार्यकारणी के अध्यक्ष एवं वर्षायोग 2026 के कार्यकारी अध्यक्ष संजय नायक जैन ने बताया कि आज सुबह मुनि संघ की भव्य मंगल आगवानी के लिए समस्त सकल दिगंबर जैन समाज बड़ा मंदिर ने भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। जिसमें भक्तिमय वातावरण में बाजे गाजे से ,मार्ग में सुंदर रंगोली सजाकर,सर पर कलश लिए,धर्म ध्वजा लहराकर, जयकारों के बीच मुनि आगम सागर महाराज,मुनि पुनीत सागर महाराज, धैर्य सागर महाराज, स्वागत सागर महाराज ससंघ की आगवानी की गई। केसरिया रंग में रंगे समाज बंधुओं, जयकारों की गूँज और गुरुदेव के दिव्य दर्शन ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। आज का दृश्य वास्तव में अलौकिक था!

दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड में आयोजित धर्मसभा में मुनि पुनीत सागर महाराज ने अपने प्रवचन में श्रावकों को एकता और समय के सदुपयोग का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

*कलऊ एकता बलम" अर्थात कलयुग में एकता ही सबसे बड़ा बल है:- मुनि पुनीत सागर
मुनिश्री ने प्रवचन में एकता के महत्व पर बल देते हुए कहा, "कलऊ एकता बलम" अर्थात कलयुग में एकता ही सबसे बड़ा बल है। उन्होंने कहा कि इस कलिकाल में एकता ही व्यक्ति का संबल है और समाज में एकता बनाए रखने से ही हमारी संस्कृति सुरक्षित रहती है। मुनिश्री ने रूपक का प्रयोग करते हुए कहा, "हम एक पहिया हैं और आप दूसरा पहिया हैं। जब आप सभी ने समाज में एकता का परिचय दिया, तभी आचार्यश्री का लघु तीर्थ का पावन आशीर्वाद हमें प्राप्त हुआ।" उन्होंने स्पष्ट किया कि बड़ा मंदिर एक मुख्य स्तंभ है और बाकी सब उसकी शाखाएं हैं, इसलिए सभी को संगठित रहना चाहिए।

समय की दुर्लभता और उसका सदुपयोग
समय के महत्व को समझाते हुए मुनिश्री ने कहा, "सबके हाथ में घड़ी है, लेकिन वास्तव में हम सब समय (घड़ी) के हाथ में हैं। इसलिए हमें समय का सही उपयोग करना चाहिए।" उन्होंने श्रद्धालुओं को आगाह किया कि वे 'घड़ी-घड़ी' के महत्व को समझें और यह विचार करें कि उनके जीवन की वह कौन सी 'घड़ी' है जो उन्हें आत्म-कल्याण की ओर ले जाएगी।

"जीवन में अनुशासन और 'यश बॉस' का भाव ही सफलता की कुंजी": मुनि आगम सागर
दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड में 'नवोदय तीर्थ पावन वर्षायोग 2026' के पावन सानिध्य में आज मुनि आगम सागर ने श्रद्धालुओं को जीवन सफल बनाने के सूत्र दिए। उन्होंने पारिवारिक अनुशासन और गुरु आज्ञा के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला। अनुशासन और संस्कार बच्चों के साथ संबंधों पर चर्चा करते हुए मुनि ने एक प्रेरक प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार एक पिता ने अपने बच्चे को स्कूल में देरी से जाने पर दंडित किया। उन्होंने समझाया कि पिता का क्रोध वास्तव में बच्चे की भलाई के लिए था। मुनि ने सलाह दी, "परिवार को सुखी देखना चाहते हो तो हमेशा 'यश बॉस' (Yes Boss) कहने की आदत डालो और बड़ों का कहना मानो।" उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि वे स्वयं अपने गुरु के सामने विनम्रतापूर्वक नतमस्तक रहे और उनके आदेशों का पालन कर आज इस ऊँचाई पर पहुँचे हैं।

मुनि ने पद्म पुराण से राजा ब्रजचंद्र का प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए बताया कि किस प्रकार एक अज्ञानी और क्रोधी राजा, जिसने कभी दिगंबर श्रमण को नहीं देखा था, उनके सानिध्य में एक बार में ही जैन धर्म का अनुयायी बन गया। मुनि ने कहा, "वह राजा तो जैन धर्म से अपरिचित होकर भी एक बार में सब समझकर उत्कृष्ट श्रावक बन गया, लेकिन आप जैन धर्म में जन्म लेकर भी सब कुछ देखते हुए क्यों नहीं सुधर रहे?"

मुनि ने प्रवचन की महत्ता बताते हुए कहा कि टेलीविजन पर प्रसारित प्रवचन केवल कुछ समय के लिए ही प्रभाव डालते हैं, लेकिन मुनि के वचन जन्म-जन्मांतर तक कल्याणकारी होते हैं। उन्होंने कहा, "आगम के वचन भवसागर से पार लगाने वाले और आत्म-शांति की ओर ले जाने वाले हैं। हम आपके पास आए हैं, हमारा पूरा उपयोग कर लें । यदि आप इस अमूल्य अवसर का लाभ नहीं उठा पाए, तो यह जीवन की बड़ी चूक होगी।

आत्म-कल्याण का संकल्प
मुनि ने समाज को प्रेरित करते हुए कहा, "यदि आप अपनी जिंदगी को सफल बनाना चाहते हैं, तो प्रतिदिन आकर प्रभावना सुनें।" जाना तो सबका तय है, लेकिन दिशा का चुनाव आपको करना है।" उन्होंने स्पष्ट किया कि जो व्यक्ति जीवन में धर्म के लिए कुछ नहीं करता, उसके लिए अंत में पछताना ही शेष रहता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे इस 'पावन वर्षायोग' में पूर्ण समर्पण के साथ जुड़ें।



Related News
thumb

दुर्ग जिला न्यायालय में ई-कोर्ट्स के नए डिजिटल मॉड्यूल्स पर ट्रेनिं...

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दुर्ग के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में ई-कोर्ट परियो...


thumb

कोरबा रेलवे स्टेशन बदहाली का शिकार: देश को सबसे ज्यादा राजस्व देने ...

कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कोरबा रेलवे स्टेशन की बदहाल स्थिति और वर्षों से अधूरे पड़े नवनीकरण कार्य पर गहरी नाराजगी व्य...


thumb

जिले में अब तक 229.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 19 जुलाई 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 229.6 मि.मी. औ...


thumb

हरी खाद, वर्मी कम्पोस्ट और जैविक खाद के उपयोग के लिए किसानों को किय...

जिले में मृदा स्वास्थ्य सुधार, भूमि की उर्वराशक्ति बनाए रखने और मिट्टी में जैविक कार्बन की मात्रा बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा लगातार वि...


राज्य पोषित योजनाओं एवं प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना का ...

मछली पालन विभाग द्वारा संचालित राज्य पोषित योजनाओं एवं प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए मत्स्य कृषकों का एनएफडीपी...


thumb

मुख्यमंत्री साय की पहल : सीएम हेल्पलाइन दिव्यांगों के लिए बनी सुविध...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेश के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है।