राजनांदगांव(वीेएनएस)। भारतीय जनता पार्टी करने में आज सभी 16 मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें डी एल पी तथा मन की बात तथा संगठन की तैयारी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । बैठक में जिला महामंत्री सौरभ कोठारी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन में शक्ति केंद्र तथा बूथ स्तर की बैठकों को निश्चित समय पर आयोजित करें और मन की बात तथा डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम डीएलपी के विषय में सभी मंडल अध्यक्ष जागरूक रहकर आवश्यक निर्देशों का पालन करें । बैठक का संचालन जिला महामंत्री डीकेश साहू ने किया, जिला उपाध्यक्ष तरुण लहरवानी ने भी मार्गदर्शन देते हुए आभार व्यक्त किया! बैठक मे मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पर आयोजित करने का आह्वान करते हुए प्रभारी रामकुमार गुप्ता ने विस्तार से अपने विचार रखे । मंडल अध्यक्ष सुमित भाटिया ने अपने टीम वर्क की पारदर्शिता का वर्णन करते हुए प्रमाणिकता का अनुकरण करने का आह्वान किया बैठक मे जैसल लाल बंटी,राजा माखीजा ॐ,त्रिगुण टंक,मुकेश ध्रुव,सुमित भाटिया,दीनाराम पटेल,जसमीत सिंह,अनिल सिन्हा,लक्ष्मीनारायण वर्मा,भुवन साहू,सहित सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दुर्ग के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में ई-कोर्ट परियो...
कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कोरबा रेलवे स्टेशन की बदहाल स्थिति और वर्षों से अधूरे पड़े नवनीकरण कार्य पर गहरी नाराजगी व्य...
चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 19 जुलाई 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 229.6 मि.मी. औ...
जिले में मृदा स्वास्थ्य सुधार, भूमि की उर्वराशक्ति बनाए रखने और मिट्टी में जैविक कार्बन की मात्रा बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा लगातार वि...
मछली पालन विभाग द्वारा संचालित राज्य पोषित योजनाओं एवं प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए मत्स्य कृषकों का एनएफडीपी...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेश के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है।