अम्बिकापुर (वीएनएस)। कृषि विभाग की आत्मा योजना के अंतर्गत किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों से जोड़ने तथा उन्नत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगातार मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में एक किसान को आत्मा योजना के तहत एटीएम (कृषि तकनीकी प्रबंधक) अंजू आदिले एवं बीटीएम (ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक) कंचन कुशवाहा द्वारा मूंग की उन्नत किस्म जीएएम-5 (GAM-5) का निःशुल्क बीज उपलब्ध कराया गया।
किसान ने प्राप्त बीज की अपने खेत में एटीएम एवं बीटीएम के मार्गदर्शन में पंक्तिबद्ध (लाइन सोइंग) पद्धति से बुवाई की। इस दौरान अधिकारियों ने खेत की तैयारी, बीज उपचार, उचित दूरी पर बुवाई तथा फसल प्रबंधन की तकनीकी जानकारी भी दी।
किसान ने बताया कि परंपरागत खेती की तुलना में लाइन सोइंग पद्धति अधिक लाभकारी है। इस तकनीक से पौधों का समान विकास होता है, फसल की देखरेख आसान रहती है तथा पौधों को पर्याप्त धूप एवं वायु मिलने से कीट एवं रोगों का प्रकोप कम होने की संभावना रहती है। इससे उत्पादन एवं गुणवत्ता में भी वृद्धि होने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि मूंग कम अवधि में तैयार होने वाली लाभकारी दलहनी फसल है, जो कम लागत में बेहतर आय देने की क्षमता रखती है। आत्मा योजना के माध्यम से निःशुल्क उन्नत बीज एवं तकनीकी मार्गदर्शन मिलने से आधुनिक खेती अपनाने का विश्वास बढ़ा है।
किसान ने कृषि विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारियों के निरंतर मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से किसान नई कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि इस तकनीक से बेहतर उत्पादन प्राप्त होगा और यह पहल क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के तीनों विकासखंड मनेंद्रगढ़, खड़गवां एवं भरतपुर की ग्राम पंचायतों में पशुपालन विभाग के मार्गदर्शन एवं सहयोग से पशु सख...
जिले के तीनों विकासखंड भरतपुर, खड़गवां एवं मनेंद्रगढ़ में कृषि विभाग द्वारा किसानों को आत्मनिर्भर बनाने तथा कृषि उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्...
कभी रासायनिक खाद और महंगे कीटनाशकों पर निर्भर रहने वाले मनेंद्रगढ़ विकासखंड के किसान आज प्राकृतिक खेती की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित जल जीवन मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में केवल नल कनेक्शन उपलब्ध कराने की योजना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन स्त...
राज्य शासन की हितग्राही मूलक योजनाएं भूमिहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान कर रही ह...
जिले के उदयपुर विकासखंड में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्र नौनिहालों के लिए आकर्षण का केंद्र बनते जा रहे हैं।