रायपुर (वीएनएस)। हड़ताल पर गए अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि 27 जुलाई तक यदि हड़तालरत अतिथि शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में वापस नहीं लौटते हैं, तो उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।
विभाग ने कहा है कि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से ही अतिथि शिक्षकों की हड़ताल के कारण सरकारी स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जिससे विद्यार्थियों के हित प्रभावित हो रहे हैं।
जारी निर्देश के अनुसार, शाला प्रबंधन समिति के माध्यम से सभी हड़तालरत अतिथि शिक्षकों को 27 जुलाई तक पुनः अध्यापन कार्य पर लौटने के लिए सूचित किया जाए। यदि निर्धारित समय सीमा तक वे कार्य पर वापस नहीं आते हैं, तो स्कूल शिक्षा विभाग के पूर्व निर्धारित प्रावधानों के तहत उनकी अध्यापन व्यवस्था तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी जाएगी।
स्कूल शिक्षा विभाग ने डीईओ को यह भी निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामलों में तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई बिना किसी बाधा के जारी रह सके। विभाग ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक व्यवस्था को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा और विद्यार्थियों के हित सर्वोपरि रहेंगे।
राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी 7 तहसीलों में 2676.8 मिमी बारिश एवं औसत 382.4 मिमी बारिश दर्ज की ...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजनांदगांव जिले में शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण एवं अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
दुर्ग जिले में 1 जून 2026 से 23 जुलाई 2026 तक 409.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।
राज्य शासन कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा उद्यानिकी फसलों में पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ मौसम...
छत्तीसगढ़ सरकार के मंशानुरूप सुकमा जिले के दूरस्थ वनांचल और अंदरूनी क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है।
सुकमा जिला प्रशासन सुकमा शिक्षा व्यवस्था और संवेदनशील गवर्नेंस को मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय है।