रायपुर(वीएनएस)सुकमा जिला प्रशासन सुकमा शिक्षा व्यवस्था और संवेदनशील गवर्नेंस को मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री अमित कुमार ने बुधवार को कोंटा विकासखंड मुख्यालय स्थित पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास सहित बालक छात्रावास इंजरम और बिरला बालिका छात्रावास कोंटा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री मुकुंद ठाकुर एवं सहायक आयुक्त श्री हेमंत सिंहा भी उपस्थित रहे। निरीक्षण का उद्देश्य छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना था।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्रावासों में संधारित विभिन्न पंजियों एवं रिकॉर्ड्स का बारीकी से अवलोकन किया और बिजली, पेयजल, स्वच्छता सहित विद्यार्थियों को मिल रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। कलेक्टर के इस औचक निरीक्षण से प्रशासन की जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की निगरानी और विद्यार्थियों की सुविधाओं के प्रति गंभीरता स्पष्ट रूप से सामने आई।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री अमित कुमार ने छात्राओं से आत्मीयता के साथ सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, भोजन और छात्रावास की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं से पूछा कि पढ़ाई के लिए पर्याप्त व्यवस्था है या नहीं और उन्हें भोजन की गुणवत्ता कैसी मिल रही है। छात्राओं ने भी बेझिझक अपनी समस्याएं और आवश्यकताएं उनके सामने रखीं, जिन पर कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को छात्रावास की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर का यह संवेदनशील संवाद विद्यार्थियों के प्रति प्रशासन की जवाबदेही और त्वरित समाधान की प्रतिबद्धता का प्रभावी उदाहरण बनकर सामने आया।
जशपुर जिले में 01 जून से 23 जुलाई 2026 तक 3343.1 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 23 जुलाई तक सामान्य औसत वर्षा 4154...
कलेक्टर रोहित व्यास ने पत्थलगांव के जनपद पंचायत सभाकक्ष में निर्माण पोर्टल के माध्यम से जिले में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्...
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले के किसानों को फसल नुकसान की भरपाई के रूप में बड़ी राहत मिली है। खरीफ वर्ष 2025 के लिए जिले के किसानों की कु...
स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों का बेहतर संचालन के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल में गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अध...
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित सेवा मानकों एवं उपभोक्ता हितों से संबंधित प्रावधानों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वि...
जशपुर जिले में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमबीबीएस की पढ़ाई प्रारंभ कराने के लिए शासन और प्रशासन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।