विद्युत उपभोक्ताओं को अधिकारों, शिकायत प्रक्रिया की दी गई जानकारी

Posted On:- 2026-07-23




जशपुरनगर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित सेवा मानकों एवं उपभोक्ता हितों से संबंधित प्रावधानों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, अंबिकापुर द्वारा बुधवार को कार्यालय कार्यपालन अभियंता (संचालन/संधारण), छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, जशपुर में विद्युत उपभोक्ता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में घरेलू एवं गैर-घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत सेवाओं से जुड़े उनके अधिकारों, निर्धारित सेवा मानकों तथा शिकायतों के समयबद्ध निराकरण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फोरम के अध्यक्ष डी.के. सैनी ने बताया कि नए विद्युत कनेक्शन, निम्न दाब कनेक्शन का कन्वर्जन, मीटर संबंधी शिकायतें, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत नेट मीटरिंग, सब्सिडी तथा टैरिफ श्रेणी परिवर्तन सहित विभिन्न सेवाओं के लिए विद्युत वितरण कंपनी द्वारा निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान की जानी अनिवार्य है।

इस अवसर पर जशपुर विद्युत विभाग के अधीक्षण यंत्री सत्य प्रकाश कुमार, कार्यपालन यंत्री विनोद पंडित उपस्थित थे।




Related News
thumb

’बैकुंठपुर चेर में अवैध शराब बेच रहे आरोपी को आबकारी ने भेजा जेल’

कलेक्टर रोक्तिमा यादव के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन मे जिले मे अवैध शराब निर्माण विक्रय और परिवहन पर लगातार सख्ती से रोकथाम किया ...


thumb

महिलाओं की मजबूत आजीविका ग्राम विकास का मूल आधार : उपायुक्त’

सरगुजा संभाग के उपायुक्त आर के खूंटे गुरुवार को कोरिया जिले में निरीक्षण भ्रमण करने पंहुचे। इस दौरान उन्होंने जनपद पंचायत सोनहत में विभिन्न ग्राम प...


thumb

सेवा सेतु पोर्टल बना भरोसा, राजेन्द्र कुमार सारथी को मिला स्थायी जा...

शासन की जनहितकारी डिजिटल पहल सेवा सेतु पोर्टल आम नागरिकों के लिए पारदर्शी, सरल और समयबद्ध शासकीय सेवाओं का सशक्त माध्यम बन रहा है।


thumb

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी अभियान प्रारंभ

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण एवं असंगठित...


thumb

पोर्टा केबिन आवासीय विद्यालय देवगांव के छात्र का प्रयास आवासीय विद्...

पोर्टा केबिन आवासीय विद्यालय, देवगांव के लिए गर्व का विषय है कि विद्यालय के एक छात्र का चयन प्रयास आवासीय विद्यालय में हुआ है। छात्र की यह उपलब्धि ...


thumb

’कलेक्टर ने नीट में सफल विद्यार्थियों का किया सम्मान, मिठाई खिलाकर ...

जिला प्रशासन द्वारा संचालित परियना जेईई/नीट आवासीय कोचिंग सेंटर, गरांजी ने एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम देकर जिले का नाम रोशन किया है।