’कलेक्टर ने नीट में सफल विद्यार्थियों का किया सम्मान, मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं’

Posted On:- 2026-07-23




नारायणपुर (वीएनएस)। जिला प्रशासन द्वारा संचालित परियना जेईई/नीट आवासीय कोचिंग सेंटर, गरांजी ने एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम देकर जिले का नाम रोशन किया है। नीट-2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का आज जिला कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर नम्रता जैन ने मिठाई खिलाकर, उपहार भेंट कर एवं सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कलेक्टर नम्रता जैन ने कहा कि जिले के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय स्तर की कठिन प्रतियोगी परीक्षा में सफलता अर्जित करना पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

परियना जेईई/नीट आवासीय कोचिंग सेंटर के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विज्ञान संकाय के कुल 102 छात्र-छात्राओं ने नीट-2026 परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 11 विद्यार्थियों ने सफलता पूर्वक परीक्षा क्वालीफाई किया। परियना के दो छात्राएं भावनी मांझी का शासकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम हेतु चयन सुनिश्चित हो चुका है, जबकि श्वेता ठाकुर के भी शासकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में चयन की प्रबल संभावना है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, एसडीएम डॉ सुमित गर्ग, जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र नाथ पांडे सहित शिक्षकगण उपस्थित थे।




Related News
thumb

मानवीय संवेदना के साथ मरीजों का उपचार करें : कलेक्टर

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आज शाम कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिश...


thumb

महासमुंद व बागबाहरा के कुल 88 दिव्यांगजनों को 135 निःशुल्क सहायक उप...

जिले के दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर एवं सुगम जीवन उपलब्ध कराने जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के समन्वय से आज डॉ. भीमराव अंबेडकर मांगलिक भवन, ब...


thumb

साइबर दुनिया में बेटियां होंगी सुरक्षित : 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' के ...

कलेक्टर रोक्तिमा यादव के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में तथा जिला मिशन समन्वयक के नेतृत्व में...


thumb

’कलेक्टर के आवाहन पर कोरिया में मातृशक्तियों ने सम्हाली कैच द रेन अ...

बारिश की हर बूंद को संचित करने के महती उद्देश्य को लेकर आरंभ किए गए कैच द रेन अभियान में मातृशक्तियों ने कमान सम्हाल ली है। कलेक्टर कोरिया रोक्तिमा...


thumb

’वीबीजीरामजी में सबसे पहले बालिकाओं के लिए शौचालय की स्वीकृति प्रक्...

विकसित भारत ग्रामीण रोजगार एंव आजीविका मिशन ग्रामीण के तहत पंचायतों के समेकित विकास के लिए कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति का क्रम आरंभ हो गया है।


thumb

’सीएम हेल्पलाइन से श्रमिक को मिला 5 दिनों में लंबित मजदूरी का भुगतान’

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से श्रमिक की शिकायत का त्वरित निराकरण करते हुए श्रम विभाग ने लंबित मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित कराया। इससे एक श्रमिक...