नारायणपुर (वीएनएस)। पोर्टा केबिन आवासीय विद्यालय, देवगांव के लिए गर्व का विषय है कि विद्यालय के एक छात्र का चयन प्रयास आवासीय विद्यालय में हुआ है। छात्र की यह उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा विद्यालय में संचालित गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक गतिविधियों का परिणाम मानी जा रही है।
विद्यालय की अधीक्षक रंजीता नाग के कुशल नेतृत्व एवं प्रेरणा से विद्यार्थियों के लिए शालेय समय के अतिरिक्त नियमित रूप से स्मार्ट क्लास के माध्यम से विशेष प्रयास कोचिंग संचालित की जाती है। इस कोचिंग का संचालन वर्ष 2022 से खिलेन्द्र देवांगन द्वारा लगातार किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर मिल रहा है।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में भी विद्यालय के 4 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इन विद्यार्थियों को भी शालेय समय के बाद अधीक्षक रंजीता नाग के मार्गदर्शन में विशेष ट्यूटर द्वारा नियमित कोचिंग उपलब्ध कराई गई, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है।
विद्यालय परिवार ने चयनित विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। प्रबंधन ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी विद्यालय के अधिक से अधिक विद्यार्थी प्रयास आवासीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय एवं अन्य प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में चयनित होकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय परिवार ने चयनित छात्र एवं नवोदय में चयनित सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए अधीक्षक रंजीता नाग, कोच खिलेन्द्र देवांगन तथा समस्त शिक्षकों के समर्पित योगदान की सराहना की।
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आज शाम कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिश...
जिले के दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर एवं सुगम जीवन उपलब्ध कराने जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के समन्वय से आज डॉ. भीमराव अंबेडकर मांगलिक भवन, ब...
कलेक्टर रोक्तिमा यादव के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में तथा जिला मिशन समन्वयक के नेतृत्व में...
बारिश की हर बूंद को संचित करने के महती उद्देश्य को लेकर आरंभ किए गए कैच द रेन अभियान में मातृशक्तियों ने कमान सम्हाल ली है। कलेक्टर कोरिया रोक्तिमा...
विकसित भारत ग्रामीण रोजगार एंव आजीविका मिशन ग्रामीण के तहत पंचायतों के समेकित विकास के लिए कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति का क्रम आरंभ हो गया है।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से श्रमिक की शिकायत का त्वरित निराकरण करते हुए श्रम विभाग ने लंबित मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित कराया। इससे एक श्रमिक...