सीएमएचओ डॉ. जी.एस. जात्रा ने लक्ष्य के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

Posted On:- 2026-07-23




जशपुरनगर (वीएनएस)। स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों का बेहतर संचालन के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल में गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  डॉ. जी.एस. जात्रा एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संध्या रानी टोप्पो द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी सेक्टर प्रभारी, सेक्टर सुपरवाइजर, ब्लॉक नोडल अधिकारी, एसटीएस, एमटीएस, एनएमए, सीएचओ, आरएचओ, एएनएम एवं जेएसए मौजूद रहे।

बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। सीएमएचओ डॉ. जी.एस. जात्रा ने अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने तथा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में एनसीडी  कार्यक्रम के तहत  लक्ष्य के विरुद्ध प्रगति, एचपीवी टीकाकरण अभियान, आयुष्मान कार्ड निर्माण से वंचित हितग्राहियों के लिए माइक्रो प्लान, मलेरिया कार्यक्रम, निश्चय निरामय पोर्टल में एंट्री की प्रगति, शिशु एवं मातृत्व स्वास्थ्य, सीडीआर,एमडीआर एवं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी  की समीक्षा की गई।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर, स्वास्थ्य मेला, मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहन के संचालन सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए समन्वित प्रयास करें, ताकि आमजन को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।




Related News
thumb

’बैकुंठपुर चेर में अवैध शराब बेच रहे आरोपी को आबकारी ने भेजा जेल’

कलेक्टर रोक्तिमा यादव के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन मे जिले मे अवैध शराब निर्माण विक्रय और परिवहन पर लगातार सख्ती से रोकथाम किया ...


thumb

महिलाओं की मजबूत आजीविका ग्राम विकास का मूल आधार : उपायुक्त’

सरगुजा संभाग के उपायुक्त आर के खूंटे गुरुवार को कोरिया जिले में निरीक्षण भ्रमण करने पंहुचे। इस दौरान उन्होंने जनपद पंचायत सोनहत में विभिन्न ग्राम प...


thumb

सेवा सेतु पोर्टल बना भरोसा, राजेन्द्र कुमार सारथी को मिला स्थायी जा...

शासन की जनहितकारी डिजिटल पहल सेवा सेतु पोर्टल आम नागरिकों के लिए पारदर्शी, सरल और समयबद्ध शासकीय सेवाओं का सशक्त माध्यम बन रहा है।


thumb

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी अभियान प्रारंभ

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण एवं असंगठित...


thumb

पोर्टा केबिन आवासीय विद्यालय देवगांव के छात्र का प्रयास आवासीय विद्...

पोर्टा केबिन आवासीय विद्यालय, देवगांव के लिए गर्व का विषय है कि विद्यालय के एक छात्र का चयन प्रयास आवासीय विद्यालय में हुआ है। छात्र की यह उपलब्धि ...


thumb

’कलेक्टर ने नीट में सफल विद्यार्थियों का किया सम्मान, मिठाई खिलाकर ...

जिला प्रशासन द्वारा संचालित परियना जेईई/नीट आवासीय कोचिंग सेंटर, गरांजी ने एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम देकर जिले का नाम रोशन किया है।