ग्राम झुराडबरी में अवैध प्लॉटिंग के लिए पहाड़ काटकर बनाया गया रास्ता ध्वस्त

Posted On:- 2026-07-23




 रायपुर(वीएनएस)।कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजनांदगांव जिले में शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण एवं अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम झुराडबरी में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पहाड़ काटकर अवैध प्लॉटिंग की नीयत से बनाए गए कच्चे रास्ते को बुलडोजर से ध्वस्त कर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम झुराडबरी स्थित शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 672, रकबा 32.9723 एकड़ पर स्थित पहाड़ को काटकर अवैध रूप से कच्चा रास्ता तैयार किया गया था। कलेक्टर के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री गौतम पाटिल के नेतृत्व में राजस्व अमले ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की सहायता से अवैध रास्ते को हटाते हुए शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। इसी कार्रवाई के दौरान खसरा क्रमांक 563/1, 563/2 एवं 563/3 के सामने शासकीय नाले को पाटकर बनाए गए अवैध रास्ते को भी हटाया गया। जिला प्रशासन ने नाले को उसके मूल स्वरूप में बहाल करते हुए जल निकासी व्यवस्था को पुन: सुचारू किया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि, नाला, पहाड़, चरनोई तथा अन्य सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा, निर्माण अथवा प्लॉटिंग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार श्रीमती सुरेखा वर्मा, राजस्व निरीक्षक, पटवारी तथा राजस्व विभाग का अमला उपस्थित थे।




Related News
thumb

जिले में 23 जुलाई को 99.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज

जशपुर जिले में 01 जून से 23 जुलाई 2026 तक 3343.1 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 23 जुलाई तक सामान्य औसत वर्षा 4154...


thumb

कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखें : कलेक्टर

कलेक्टर रोहित व्यास ने पत्थलगांव के जनपद पंचायत सभाकक्ष में निर्माण पोर्टल के माध्यम से जिले में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्...


thumb

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों को बड़ी राहत, खरीफ 2025 के 7....

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले के किसानों को फसल नुकसान की भरपाई के रूप में बड़ी राहत मिली है। खरीफ वर्ष 2025 के लिए जिले के किसानों की कु...


thumb

सीएमएचओ डॉ. जी.एस. जात्रा ने लक्ष्य के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने...

स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों का बेहतर संचालन के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल में गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अध...


thumb

विद्युत उपभोक्ताओं को अधिकारों, शिकायत प्रक्रिया की दी गई जानकारी

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित सेवा मानकों एवं उपभोक्ता हितों से संबंधित प्रावधानों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वि...


thumb

एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू करने की तैयारियां तेज, स्वास्थ्य मंत्री ने मे...

जशपुर जिले में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमबीबीएस की पढ़ाई प्रारंभ कराने के लिए शासन और प्रशासन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।