जल जीवन मिशन से बदला ग्राम डोकरबुड़ा में जीवन आसान हो गया

Posted On:- 2026-07-26




रायपुर(वीएनएस)।जल जीवन मिशन के तहत 'घर-घर पहुंचे स्वच्छ पेयजल' ने न सिर्फ लोगों के स्वास्थ्य में सुधार किया है, बल्कि उनके रोजमर्रा के जीवन को भी आसान बना दिया है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा विकासखंड स्थित ग्राम डोकरबुड़ा में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक नल से स्वच्छ पानी पहुंचने पर जीवन आसान हो गया है। 176 परिवारों वाले इस गांव में अब पानी के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ता, जिससे स्वास्थ्य और बच्चों की पढ़ाई में सुधार हुआ है।

रायगढ़ जिले के विकासखंड घरघोड़ा के ग्राम पंचायत छर्राटांगर अंतर्गत स्थित ग्राम डोकरबुड़ा आज जल जीवन मिशन की सफलता की एक प्रेरणादायक मिसाल बन चुका है। 176 परिवारों और 772 की आबादी वाले इस गांव में अब प्रत्येक घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्याप्त पेयजल नियमित रूप से पहुंच रहा है। कभी पानी की एक-एक बूंद के लिए दूर-दराज का सफर तय करने वाले ग्रामीण आज घर बैठे नल जल सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। इस बदलाव ने न केवल ग्रामीणों की दिनचर्या को आसान बनाया है, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास की दिशा में भी नया अध्याय जोड़ा है।

समय और श्रम की बचत से संवर रही महिलाओं की जिंदगी’

डोकरबुड़ा की निवासी श्रीमती कुंतीमा राठिया ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पहले उन्हें रोजाना कई बार पानी लेने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ पानी की व्यवस्था का पूरा भार उन्हीं पर था, जिससे दिन का बड़ा हिस्सा इसी में चला जाता था। कई बार तो बच्चों को भी पढ़ाई छोड़कर पानी लाने में हाथ बंटाना पड़ता था। कुंतीमा राठिया ने कहा  कि कनेक्शन मिलने से हमारी वर्षों पुरानी समस्या समाप्त हो गई है। अब जो समय बचता है, उसका उपयोग परिवार की देखभाल और अन्य आयवर्धक कार्यों में कर पा रही हूं।

’स्वास्थ्य में सुधार और शिक्षा को नई रफ्तार’

गांव में पाइपलाइन बिछाकर हर घर तक नल कनेक्शन देने के बाद पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। स्वच्छ पानी मिलने से गांव में जलजनित बीमारियों में भारी कमी आई है, जिससे ग्रामीणों का इलाज पर होने वाला खर्च भी काफी घट गया है। इसके अलावा, बच्चों को अब पानी ढोने की मशक्कत से आजादी मिल गई है, जिससे वे नियमित रूप से स्कूल जाकर अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित कर पा रहे हैं।

’सामाजिक और आर्थिक बदलाव की ओर अग्रसर गांव’

जल जीवन मिशन ने डोकरबुड़ा में सिर्फ नल से जल पहुंचाने का काम नहीं किया है, बल्कि गांव के सामाजिक और आर्थिक ताने-बाने को भी सशक्त बनाया है। ग्रामीण अब जल संरक्षण, स्वच्छता और सुरक्षित जल के उपयोग के प्रति जागरूक हो चुके हैं। आज ग्राम डोकरबुड़ा इस बात का जीवंत प्रमाण बन गया है कि जब हर घर तक नल से जल पहुंचता है, तो सिर्फ प्यास ही नहीं बुझती, बल्कि पूरे गांव के विकास को एक नई रफ्तार मिलती है।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री साय के मंशा के अनुरूप वनांचल के पंडो बच्चों तक पहुंची श...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के अंतिम छोर तक शिक्षा, पोषण और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प को लगातार साका...


thumb

नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ युवाओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

मेरा युवाभारत, जशपुर द्वारा शासकीय रामभजन राय (एन.ई.एस.) स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुर में 'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत' विषय पर जिला स्तरीय सांस...


thumb

जशपुर में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ,’240...

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को जशपुर के अंतरराष्ट्रीय स्तर के एस...


thumb

मन की बात करोड़ों नागरिकों को एक साझा उद्देश्य से जोड़ने का सशक्त म...

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रविवार को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में रायगढ़ के अधिवक्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रि...


thumb

आदिवासी छात्रावासों की अधीक्षिकाओं को जीवन कौशल, लैंगिक समानता एवं ...

।जनजातीय क्षेत्रों की किशोरियों को आत्मविश्वासी, जागरूक और जीवन की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए सक्षम बनाने की दिशा में आदिवासी विकास...


thumb

यूडीआईडी कार्ड शिविर से अब तक 140 दिव्यांगजनों को मिली नई पहचान

दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से सरल एवं समयबद्ध रूप से जोड़ने के उद्देश्य से बलरामपुर जिले में जिला अस्पताल में प्रत्येक शुक्...