कोर्रा में घर-घर पहुँची स्वास्थ्य विभाग की टीम योजनाएँ

Posted On:- 2026-07-27




100 आयुष्मान और 14 वय वंदन कार्ड वितरित

सुकमा (वीएनएस)। जिले के सुदूर अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए प्रशासन ने ग्राम पंचायत कोर्रा में एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह के कुशल मार्गदर्शन और जिला परियोजना समन्वयक अमृतेश सिंह के नेतृत्व में शनिवार को एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की इस संवेदनशील पहल का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाना है, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सुरक्षा का एक सुदृढ़ ढांचा तैयार किया जा सके।

   इस विशेष अभियान के दौरान तत्परता दिखाते हुए पात्र हितग्राहियों को 100 आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए, जो ग्रामीणों के लिए मुफ़्त और गुणवत्तापूर्ण इलाज की गारंटी बनेंगे। इसके साथ ही, बुजुर्गों के सम्मान और स्वास्थ्य की चिंता करते हुए 14 नवीन वय वंदन कार्ड भी मौके पर ही तैयार किए गए। शिविर में पहुंचे अधिकारियों और मैदानी अमले ने ग्रामीणों को श्आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनाश् और श्वय वंदन योजनाश् के दूरगामी लाभों से विस्तार से अवगत कराया, ताकि कोई भी जरूरतमंद इस सुरक्षा कवच से वंचित न रहे।

   प्रशासन की इस मुस्तैदी की सबसे खास बात यह रही कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने न केवल शिविर लगाया, बल्कि घर-घर पहुँचकर पात्र हितग्राहियों का सत्यापन किया और सभी जरूरी प्रक्रियाएं मौके पर ही पूरी कीं। दुर्गम क्षेत्रों में प्रशासनिक सक्रियता और सेवा की इस भावना को सफल बनाने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समर्पित मितानिनों और स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले ने सराहनीय भूमिका निभाई। प्रशासन के इस जमीनी प्रयास की बदौलत अब कोर्रा के ग्रामीण खुद को स्वास्थ्य के मोर्चे पर अधिक सुरक्षित और सशक्त महसूस कर रहे हैं।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम...


thumb

किशोरी बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार एवं श्रीमती रेनू प्रकाश जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र के ...


thumb

जिला प्रशासन ने पीएम आवास हितग्राहियों के लिए की विशेष व्यवस्था

ग्रामीण अंचल के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता और रफ्तार से पहुंचाने के लिए सुकमा जिला प्रशासन ने एक बेहद सराहनीय और ...


thumb

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना : मिशन शक्ति के तहत विद्यार्थियों को हेल्...

कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी शिवदास नेताम के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति (महिला सशक्तिकरण हब) द्वारा बेटी बच...


thumb

दुर्गम अंचलों में बाइक से ग्रामीणों के बीच पहुंचे जनपद सीईओ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप और कलेक्टर अमित कुमार के सख्त निर्देशों के बाद सुकमा जिले के अंतिम छोर पर बसे गांवों में विकास कार्यों ने ...