मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण

Posted On:- 2026-07-27




प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राही को उपलब्ध कराया गया गैस कनेक्शन

अम्बिकापुर  (वीएनएस)।  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत का जांच उपरांत सफलतापूर्वक निराकरण किया गया।

जिले के मैनपाट विकासखंड अंतर्गत ग्राम नर्मदापुर निवासी श्रीमती जगेश्वरी यादव ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन प्राप्त नहीं होने संबंधी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारी द्वारा नैतिक भारत गैस ग्रामीण वितरक, विजलहवा पहुंचकर शिकायत की विस्तृत जांच की गई। इस दौरान मौके पर पंचनामा तैयार किया गया तथा संबंधित व्यक्तियों के कथन दर्ज किए गए।

जांच के समय शिकायतकर्ता श्रीमती जगेश्वरी यादव उपस्थित नहीं थीं। उनके पति दयाशंकर यादव का कथन दर्ज किया गया। उन्होंने अपनी पत्नी के नाम से जारी आधार कार्ड प्रस्तुत किया। आधार कार्ड का संबंधित गैस एजेंसी के विभागीय सर्वर में परीक्षण किए जाने पर यह पाया गया कि कंज्यूमर क्रमांक के अंतर्गत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का गैस कनेक्शन पूर्व में ही जारी किया जा चुका था।

जांच उपरांत आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए मौके पर ही शिकायतकर्ता के पति दयाशंकर यादव को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया, जिससे शिकायत का तत्काल एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित हुआ।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम है। प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करते हुए पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।



Related News
thumb

किशोरी बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार एवं श्रीमती रेनू प्रकाश जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र के ...


thumb

जिला प्रशासन ने पीएम आवास हितग्राहियों के लिए की विशेष व्यवस्था

ग्रामीण अंचल के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता और रफ्तार से पहुंचाने के लिए सुकमा जिला प्रशासन ने एक बेहद सराहनीय और ...


thumb

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना : मिशन शक्ति के तहत विद्यार्थियों को हेल्...

कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी शिवदास नेताम के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति (महिला सशक्तिकरण हब) द्वारा बेटी बच...


thumb

दुर्गम अंचलों में बाइक से ग्रामीणों के बीच पहुंचे जनपद सीईओ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप और कलेक्टर अमित कुमार के सख्त निर्देशों के बाद सुकमा जिले के अंतिम छोर पर बसे गांवों में विकास कार्यों ने ...


thumb

कोर्रा में घर-घर पहुँची स्वास्थ्य विभाग की टीम योजनाएँ

जिले के सुदूर अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए प्रशासन ने ग्राम पंचायत कोर्रा में एक बड़ी सफलता हासिल की है...