बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना : मिशन शक्ति के तहत विद्यार्थियों को हेल्पलाइन

Posted On:- 2026-07-27




सुरक्षा और शासकीय योजनाओं की दी गई जानकारी

सुकमा (वीएनएस)। कलेक्टर  अमित कुमार के निर्देशन एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी  शिवदास नेताम के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति (महिला सशक्तिकरण हब) द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुकमा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महिला एवं बाल संरक्षण, सुरक्षा, अधिकारों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

   कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, बच्चों से संबंधित शासकीय योजनाओं तथा स्वयं की सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के बढ़ते उपयोग के सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभावों से अवगत कराते हुए इसके सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने बच्चों को किसी भी प्रकार की समस्या अथवा हिंसा की स्थिति में बिना भय के सहायता प्राप्त करने और उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करने के लिए जागरूक किया।

   कार्यक्रम में सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक सुश्री डालिमा गौर ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध सखी वन स्टॉप सेंटर की विभिन्न सेवाओं एवं सहायता तंत्र की जानकारी दी। वहीं महिला संरक्षण अधिकारी, नवा बिहान श्रीमती प्रमिला सिंह ने बालिकाओं के साथ होने वाली विभिन्न प्रकार की हिंसा से बचाव, सुरक्षा उपायों एवं संरक्षण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी विपरीत परिस्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

   इस अवसर पर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य  सोमरू नेताम,  अनिल मेश्राम सहित शिक्षकगण तथा महिला एवं बाल विकास विभाग से श्रीमती प्रमिला सिंह, महिला संरक्षण अधिकारी नवा बिहान, सुश्री डालिमा गौर, केंद्र प्रशासक सखी वन स्टॉप सेंटर एवं सुश्री शांति सेठिया, जिला मिशन समन्वयक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में सुरक्षा, जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के साथ ही महिला एवं बाल संरक्षण से जुड़े विषयों पर संवेदनशीलता बढ़ाने का प्रभावी संदेश दिया गया।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम...


thumb

किशोरी बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार एवं श्रीमती रेनू प्रकाश जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र के ...


thumb

जिला प्रशासन ने पीएम आवास हितग्राहियों के लिए की विशेष व्यवस्था

ग्रामीण अंचल के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता और रफ्तार से पहुंचाने के लिए सुकमा जिला प्रशासन ने एक बेहद सराहनीय और ...


thumb

दुर्गम अंचलों में बाइक से ग्रामीणों के बीच पहुंचे जनपद सीईओ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप और कलेक्टर अमित कुमार के सख्त निर्देशों के बाद सुकमा जिले के अंतिम छोर पर बसे गांवों में विकास कार्यों ने ...


thumb

कोर्रा में घर-घर पहुँची स्वास्थ्य विभाग की टीम योजनाएँ

जिले के सुदूर अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए प्रशासन ने ग्राम पंचायत कोर्रा में एक बड़ी सफलता हासिल की है...