सेवा सेतु से आमजन को मिल रही त्वरित और सुगम शासकीय सेवाएं’

Posted On:- 2026-07-28




’महेत्तर राम को समय पर मिले जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार’

कोरबा (वीएनएस)। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में सेवा सेतु पहल के माध्यम से शासन की नागरिक सेवाएं अब पहले से अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध हो रही हैं। इससे आम नागरिकों को शासकीय कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिल रही है तथा आवश्यक दस्तावेज निर्धारित समय-सीमा में सहजता से प्राप्त हो रहे हैं।

सेवा सेतु के माध्यम से शासन की विभिन्न नागरिक सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराकर आमजन को त्वरित एवं सुगम सुविधा प्रदान की जा रही है। इस व्यवस्था से दस्तावेजों के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता समाप्त हो रही है तथा निर्धारित समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। सेवा वितरण की इस प्रभावी प्रणाली से शासन  प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

कोरबा जिले के भैंसमा तहसील अंतर्गत ग्राम तेन्ग्रीमार निवासी  महेत्तर राम को लंबे समय से जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। सेवा सेतु केंद्र के बारे में जानकारी मिलने पर उन्होंने भैंसमा स्थित सेवा सेतु केंद्र में पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के लिए आवेदन किया। आवेदन प्रक्रिया के दौरान उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। निर्धारित समय-सीमा में उनके आवेदन का निराकरण करते हुए उन्हें जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिए गए।

 महेत्तर राम ने बताया कि सेवा सेतु के माध्यम से आम नागरिकों को बड़ी सुविधा मिल रही है। पहले छोटे-छोटे कार्यों के लिए कई कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और श्रम दोनों की हानि होती थी। अब सेवा सेतु केंद्र में आवेदन करने के बाद पूरी प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और परेशानी मुक्त रही तथा उन्हें समय पर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त हो गए।

उन्होंने कहा कि शासन की इस जनहितैषी पहल से आम नागरिकों का भरोसा बढ़ा है और आवश्यक सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो रही हैं। समय पर दस्तावेज मिलने से उनके कई महत्वपूर्ण कार्य भी सुगमता से पूरे हो सके। उन्होंने सेवा सेतु की इस प्रभावी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है।



Related News
thumb

BSP लोहा चोरी मामला: CISF के 7 जवान सस्पेंड, सुरक्षा व्यवस्था पर उठ...

भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में करोड़ों रुपये के लौह स्क्रैप और ऑस्ट्रेलियन कोक चोरी के हाई-प्रोफाइल मामले में कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। सुर...


thumb

भारतीय सेना में बस्तर रेजिमेंट गठन की प्रक्रिया शुरू, रक्षा मंत्री ...

छत्तीसगढ़ के लिए एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण पहल के तहत भारतीय सेना में "बस्तर रेजिमेंट" के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह...



thumb

शिक्षक नहीं तो स्कूल नहीं! कोंडागांव में ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल ...

कोंडागांव जिले के माकड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम रांधना के अमोड़ीपारा शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा


thumb

गो सम्मान अभियान : 15 करोड़ हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति-प्रधानमंत...

गो सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण के तहत सोमवार को रायपुर समेत देशभर के सभी जिलों में 15 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरों वाले ज्ञापन