रायपुर (वीएनएस)। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा सैफायर ग्रीन, रायपुर के निवासियों के बीच 50 निःशुल्क पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित करना और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
इस अभियान में अवधेश गुप्ता, निवासी एम्पेरिया सैफायर ग्रीन, ने विशेष सहयोग प्रदान किया। संस्था ने उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान वितरित किए गए सभी पौधे वन विभाग, रायपुर से प्राप्त किए गए थे। इनमें आम, आंवला, जामुन, गुलमोहर और कचनार के पौधे शामिल थे।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक एवं चेयरमैन जी. के. भटनागर ने कहा कि संस्था का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे प्रकृति संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी नियमित देखभाल भी करें।
छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय आयुष कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पह...
को केयर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट” के अंतर्गत 'तनाव प्रबंधन एवं प्रकृति संरक्षण' विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मछलीपालन (मत्स्य पालन) ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों के लिए आर्थिक मजबूती, स्वरोजगार और सतत आजीविका का एक बेहतरीन जरिया बनकर उभर रहा है। कम लागत और ...
छत्तीसगढ राज्य के बीजापुर जिले के उसूर विकासखंड की ग्राम पंचायत पुजारीकांकेर के अंतर्गत स्थित दूरस्थ ग्राम रामपुर में नया मोबाइल नेटवर्क टॉवर शुरू ...
विभिन्न विभागों में लंबित निरीक्षण प्रतिवेदनों के जल्द निराकरण के लिए मुख्य तकनीकी परीक्षक (सतर्कता) कार्यालय ने 30 जुलाई 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंस...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुदृढ़ और जनकेंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में निरंतर प्रभावी कार्य किए जा ...