वनांचल क्षेत्र के ग्राम रामपुर में शुरू हुई मजबूत मोबाइल नेटवर्क सुविधा

Posted On:- 2026-07-28




रायपुर(वीेेएनएस)।छत्तीसगढ राज्य के बीजापुर जिले के उसूर विकासखंड की ग्राम पंचायत पुजारीकांकेर के अंतर्गत स्थित दूरस्थ ग्राम रामपुर में नया मोबाइल नेटवर्क टॉवर शुरू होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। वर्षों से कमजोर मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे गांव में अब बेहतर मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध होने लगी हैं।

ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर मोबाइल और इंटरनेट नेटवर्क

जिला मुख्यालय बीजापुर से लगभग 55 से 60 किलोमीटर दूर स्थित इस वनांचल क्षेत्र में मोबाइल टॉवर शुरू होने से रामपुर सहित आसपास के गांवों की संचार व्यवस्था मजबूत हुई है। अब ग्रामीण आसानी से मोबाइल कॉल कर सकेंगे और तेज़ इंटरनेट का उपयोग कर पाएंगे।

विद्यार्थियों, किसानों और युवाओं को होगा सीधा लाभ नई नेटवर्क सुविधा का सबसे अधिक लाभ विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं, किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को मिलेगा। अब ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, शासकीय योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, ई-गवर्नेंस सेवाओं तथा अन्य डिजिटल सेवाओं का उपयोग पहले की तुलना में अधिक सरल और तेज़ होगा।

स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन संपर्क में मिलेगी सुविधा

बेहतर नेटवर्क उपलब्ध होने से आपातकालीन परिस्थितियों में स्वास्थ्य सेवाओं से संपर्क करना आसान होगा। ग्रामीण अपने परिजनों से निर्बाध रूप से संवाद कर सकेंगे तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी और सेवाओं का लाभ समय पर प्राप्त कर सकेंगे।

ग्रामीणों ने जताई खुशी

स्थानीय ग्रामीणों ने मोबाइल टॉवर शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे गांव के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उनका कहना है कि लंबे समय से बेहतर नेटवर्क की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और संचार के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।

आधुनिक संचार सुविधा से ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव

ग्राम रामपुर में स्थापित यह मोबाइल टॉवर केवल संचार सुविधा का विस्तार नहीं, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास का भी मजबूत आधार बनेगा। डिजिटल इंडिया अभियान के तहत दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों तक आधुनिक संचार सुविधाएं पहुंचाने की यह पहल ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।



Related News
thumb

ज़िला स्तर पर 'गति शक्ति' को रफ़्तार : ज़िला मास्टर प्लान को लेकर अ...

प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना अंतर्गत जिला दंतेवाड़ा में डिस्ट्रिक्ट मास्टर प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के अध्...


thumb

कलेक्टर की समीक्षा बैठक : शासकीय पोर्टल, हेल्पलाइन और न्यायालयीन प्...

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में आज संयुक्त जिला कार्यालय के डंकनी सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक आयोजित की गई।


thumb

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर निकाली गई जनजागरूकता रैली

विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी के मार्गद...


thumb

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की...


thumb

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन करें :...

कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा ...


thumb

बड़े बेन्दरी में 36.01 लाख के स्वास्थ्य व सांस्कृतिक भवन का भूमिपूजन...

विकासखंड कोण्डागांव के ग्राम पंचायत बड़े बेन्दरी में सोमवार को 36.01 लाख रुपये की लागत के दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया ...