स्वास्थ्य सुरक्षा की ओर कदम : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर मेडिकल कॉलेज में विशेष जांच व नि:शुल्क टीकाकरण

Posted On:- 2026-07-29




महासमुंद (वीएनएस)। विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम (एनवीएचसीपी) के अंतर्गत 28 एवं 29 जुलाई 2026 को भारत चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय, महासमुंद में हेपेटाइटिस बी एवं सी की स्क्रीनिंग एवं हेपेटाइटिस बी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस वर्ष भारत सरकार द्वारा विश्व हेपेटाइटिस दिवस की थीम  "Let's Break It Down – लोगों और जीवनरक्षक स्वास्थ्य सेवाओं के बीच मौजूद बाधाओं को दूर करें’’ निर्धारित की गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देशानुसार आयोजित इस दो दिवसीय शिविर में भारत चिकित्सा महाविद्यालय में अध्ययनरत अंतिम वर्ष के एमबीबीएस छात्र-छात्राओं, इंटर्न, सीनियर एवं जूनियर रेजिडेंट चिकित्सकों तथा अधिकारियों-कर्मचारियों को हेपेटाइटिस बी एवं सी संक्रमण से बचाव के लिए स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण की सुविधा प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला नोडल अधिकारी (एनवीएचसीपी) डॉ. छत्रपाल चंद्राकर तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक  नीलू घृतलहरे के मार्गदर्शन में किया गया।

शिविर के दौरान कुल 54 अधिकारी-कर्मचारियों एवं एमबीबीएस छात्र-छात्राओं की हेपेटाइटिस बी एवं सी की स्क्रीनिंग की गई। जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त होने के बाद सभी पात्र प्रतिभागियों को हेपेटाइटिस बी का टीका लगाया गया। यह आयोजन भारत चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय, महासमुंद में संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. बसंत महेश्वरी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।



Related News
thumb

राष्ट्रपति से मिले नारायणपुर के मांझी-चालकी व बस्तर पंडुम के विजेता

जिले के मांझी-चालकी एवं बस्तर पंडुम प्रतियोगिता के विजेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में 30 जुलाई 2026 को महामहिम राष्ट्रपति से सौजन्य भेंट क...


thumb

कलेक्टर ने सेवानिवृत्त शासकीय सेवक को सौंपा पेंशन प्राधिकार पत्र

कलेक्टर नम्रता जैन ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उद्यानिकी विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी बिसराम कुलदीप माली के पद पर सेवा दे...


thumb

सीईओ ने ग्राम पदुमतरा में मॉडल संकुल संगठन व सीएमटीसी का किया अवलोकन

मौसमी बीमारियों से निपटने को तैयार स्वास्थ्य विभाग; मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्गा प्रस...


thumb

मौसमी बीमारियों से निपटने को तैयार स्वास्थ्य विभाग, मलेरिया और डेंग...

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में वर्षा ऋतु में मलेरिया, डेंगू एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्च...


thumb

किसान 14 अगस्त तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 में किसान अपने फसलों का बीमा 14 अगस्त 2026 तक करा सकते हैं। पूर्व में यह तिथि 31 जुलाई 2026 निर्...


thumb

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने जिला न्यायालय राजनांदगांव का विस्तृत...

मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा द्वारा जिला न्यायालय राजनांदगांव का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के...