उड़ान महिला सिलाई व फैशन बुटीक समूह बना महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार

Posted On:- 2026-07-29




शासन की सहायता से मिला स्वरोजगार, 15 दिनों में लगभग 30 हजार की आय अर्जित

मोहला (वीएनएस)। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसी कड़ी में विकासखंड मोहला में संचालित उड़ान महिला सिलाई एवं फैशन बुटीक समूह महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है।

समूह से जुड़ी 11 महिलाएं ब्लाउज, सूट, पेटीकोट, पिको-फॉल, फ्रॉक, पटियाला, बैग सहित विभिन्न प्रकार के परिधानों की सिलाई एवं फैशन डिजाइनिंग का कार्य कर रही हैं। साथ ही स्थानीय दुकानों से कपड़े लेकर सिलाई का कार्य कर अपनी आय में निरंतर वृद्धि कर रही हैं। समूह को आगे बढ़ाने एवं स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए शासन द्वारा मुख्यमंत्री कोष से 2 लाख 80 हजार तथा ग्राम संगठन के माध्यम से 1 लाख का ऋण उपलब्ध कराया गया है। इस आर्थिक सहयोग से महिलाओं को आधुनिक सिलाई एवं बुटीक कार्य शुरू करने में सहायता मिली है।

उड़ान महिला सिलाई एवं फैशन बुटीक समूह की अध्यक्ष रेखा बंजारे ने बताया कि पहले समूह की सभी महिलाएं केवल घरेलू कार्यों तक सीमित थीं, लेकिन आज वे आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान में सिलाई प्रशिक्षण, बुटीक एवं फैशन डिजाइनिंग के साथ-साथ ब्लाउज, ड्रेस, बैग, फ्रॉक, पटियाला, पेटीकोट सहित विभिन्न प्रकार के परिधानों की सिलाई की जाती है। इसके अलावा अन्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से कौशल विकास प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि संस्थान की शुरुआत 14 जुलाई 2026 को हुई थी और मात्र 15 दिनों में समूह लगभग 30 हजार की आय अर्जित कर चुका है। यह उपलब्धि समूह की मेहनत, कौशल और शासन की योजनाओं से मिले सहयोग का परिणाम है।

समूह की महिलाओं ने शासन की लाभकारी योजनाओं का लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से उन्हें सम्मानजनक आजीविका और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है।




Related News
thumb

बिहान’ से मिला आर्थिक संबल, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं...

ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को संगठित कर उन्हें आजीविका के स्थायी साधनों से जोड़ने की दिशा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित ‘...



thumb

राखी निर्माण से अनीता सिंह के हुनर को मिली नई पहचान

एमसीबी जिले के ग्राम चनवारीडांड की रहने वाली अनीता सिंह बिहान योजना के अंतर्गत स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। रक...


thumb

जिले में अब तक 913.2 मिमी औसत वर्षा की गयी दर्ज

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 01 जून से 26 अगस्त तक 913.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।


thumb

सोमनी में गणेशोत्सव की तैयारियां जोरों पर, 6 फीट के गणपति विराजेंगे

ग्राम सोमनी में गणेशोत्सव को इस वर्ष भव्य एवं आकर्षक बनाने की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। गणेशोत्सव के आयोजन के लिए ‘सोमनी का महाराजा सार्...


thumb

आदिवासी अंचल की तीन बेटियों का एमबीबीएस में चयन होने से बढ़ा क्षेत्...

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी आदिवासी अंचल की तीन होनहार बेटियों ने अपनी मेहनत, लगन और शिक्षा के प्रति समर्पण से चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखन...