मलेरिया रोकथाम के लिए विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

Posted On:- 2026-07-29




बिलासपुर (वीएनएस)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझगाँव में आज मलेरिया जागरूकता अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यालय के प्राचार्य शैलेश कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित इस रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने गांव में भ्रमण कर मलेरिया से बचाव के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया। 

रैली के दौरान विद्यार्थियों ने मलेरिया से बचाव संबंधी नारे लगाते हुए लोगों को मच्छरों से सुरक्षा के लिए मलेरिया रोधी क्रीम का उपयोग करने, शरीर को पूरी तरह ढंकने वाले कपड़े पहनने, घर एवं आसपास पानी का जमाव नहीं होने देने तथा बुखार आने पर बिना देरी किए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जांच एवं उपचार कराने की सलाह दी।

 इस अवसर पर विद्यालय के व्याख्याता शोभा राम पालके, गीता पांडेय, पूनम सिंह, हेमन्त अनंत, लीला राम खुटे तथा क्रीड़ा अधिकारी रंजीत खुटे सहित विद्यालय का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों में मलेरिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय पर बचाव और उपचार के लिए प्रेरित करना था।  




Related News
thumb

खुदाई का सोना बताकर बेचते थे पीतल, अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 सदस्य गि...

राजधानी रायपुर में खुदाई में मिला पुराना सोना बताकर लोगों को लाखों रुपये की चपत लगाने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है


thumb

जिले में अब तक 4486 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

जिले में 01 जून से अब तक 11 तहसीलों में कुल 4486.1 मिलीमीटर वर्षा यानी 407.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा...


thumb

कृषि महाविद्यालय में मनाया गया कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को दी ग...

मप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कांकेर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस देशभक्ति और उत्स...


thumb

सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध को लेकर नगर पालिका परिषद कांकेर की ...

पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद कांकेर द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध के संबंध में नग...


thumb

मलेरिया रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तेज की गतिविधियां, मुख्य च...

जिले में मलेरिया संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए व्यापक अभियान शुरू किया गया है। मुख्य चिकित्...


thumb

मुनि आगम सागर के सानिध्य में हर्षोल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा ...

मालवीय रोड स्थित दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में नवोदय तीर्थ वर्षायोग 2026 समिति एवं सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का मह...