सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध को लेकर नगर पालिका परिषद कांकेर की टीम ने किया निरीक्षण

Posted On:- 2026-07-29




उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद कांकेर द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध के संबंध में नगर क्षेत्र में निरीक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। 

अभियान के दौरान नगर पालिका परिषद की टीम द्वारा विभिन्न दुकानों, बाजार क्षेत्रों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग, विक्रय एवं भंडारण की स्थिति की जांच की गई। टीम द्वारा दुकानदारों एवं आम नागरिकों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा इसके स्थान पर कपड़े, जूट एवं अन्य पर्यावरण अनुकूल विकल्पों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। नगर पालिका की टीम ने व्यापारियों को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय नहीं करने की समझाइश देते हुए कहा कि स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त कांकेर के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। नगर पालिका परिषद द्वारा भविष्य में भी सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध नियमित निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान जारी रखा जाएगा तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग व विक्रय पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान के तहत निरीक्षण के दौरान नगरपालिका परिषद कांकेर के राजस्व टीम से महेन्द्र श्याम कार्तिक, मो. कमरूद्धीन खान, गोपाल पचभीये ,जिला समन्वयक साकेत शर्मा एंव समस्त राजस्व टीम मौजूद थे।




Related News
thumb

सेंट्रल जेल में सनसनी: डबल मर्डर का सजायाफ्ता कैदी जलती भट्ठी में कूदा

बिलासपुर सेंट्रल जेल से बुधवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। डबल मर्डर के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने


thumb

संवरेगा रिसाली का दशहरा मैदान, विधायक चंद्राकर ने किया विकास कार्य...

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने नगर पालिक निगम रिसाली के दशहरा मैदान को संवारने भूमिपूजन किया। 1 करोड़ 83 लाख 32 हजार से दशहरा मैदान का कायाकल...


thumb

उद्योगपति की कार का शीशा तोड़कर 4.90 लाख पार, जांच में जुटी पुलिस

शहर में कार का शीशा तोड़कर नकदी चोरी करने की बड़ी वारदात सामने आई है। पुलगांव थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाश ने सड़क किनारे


thumb

बंदूक की नोक पर जमीन हड़पने और अवैध प्लॉटिंग के आरोपी प्रॉपर्टी डील...

दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ प्रॉपर्टी डीलर लखन सिंह निवासी: डिपरा पारा, पोटिया रोड के खिलाफ पुलिस ने शिकाय...


thumb

खुदाई का सोना बताकर बेचते थे पीतल, अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 सदस्य गि...

राजधानी रायपुर में खुदाई में मिला पुराना सोना बताकर लोगों को लाखों रुपये की चपत लगाने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है


thumb

जिले में अब तक 4486 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

जिले में 01 जून से अब तक 11 तहसीलों में कुल 4486.1 मिलीमीटर वर्षा यानी 407.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा...