बंदूक की नोक पर जमीन हड़पने और अवैध प्लॉटिंग के आरोपी प्रॉपर्टी डीलर पर FIR

Posted On:- 2026-07-29




दुर्ग (वीएनएस)। दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ प्रॉपर्टी डीलर लखन सिंह निवासी: डिपरा पारा, पोटिया रोड के खिलाफ पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता प्रविन्दर सिंह चाने निवासी: मालवीय नगर, दुर्ग ने आरोप लगाया है कि लखन सिंह ने उनकी कीमती जमीन को औने-पौने दामों में हड़पने के लिए डराया-धमकाया और बंदूक की नोक पर जबरन दस्तखत करवाए।

एफआईआर में सामने आई मुख्य बातें:
बंदूक दिखाकर धमकी: पीड़ित का आरोप है कि लखन सिंह ने अपने ऑफिस में बिठाकर लाइसेंसी बंदूक की नोक पर सौदा करने और सरकारी मूल्य पर रजिस्ट्री कराकर बाजार मूल्य का पैसा बाद में देने की धमकी दी।

फर्जीवाड़ा और जबरन हस्ताक्षर: शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने कागजात पढ़ने का मौका दिए बिना जबरन हस्ताक्षर करवा लिए और रजिस्ट्री की कॉपी भी नहीं दी।

व्हाट्सएप पर धमकी: आरोपी पर आरोप है कि उसने मैसेज और कॉल के जरिए कानूनी पचड़े में फंसाने और झूठे मामले दर्ज कराने की धमकियां दीं।
अवैध प्लॉटिंग और धोखाधड़ी का आरोप

स्थानीय सूत्रों और शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी लखन सिंह क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध प्लॉटिंग के कारोबार से जुड़ा रहा है। खसरा नंबरों में हेरफेर कर और फर्जीवाड़े के जरिए जमीनों को अपने या अन्य नामों से बेचना और खरीदारों/मालिकों को डराना-धमकाना उसकी कार्यशैली का हिस्सा बताया गया है।

मोहन नगर पुलिस ने प्रविन्दर सिंह चाने की शिकायत पर धारा 296 और 351(2) (भारतीय न्याय संहिता - BNS) के तहत प्राथमिकी (FIR No. 0533) दर्ज कर ली है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से अपनी और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। 



Related News
thumb

सेंट्रल जेल में सनसनी: डबल मर्डर का सजायाफ्ता कैदी जलती भट्ठी में कूदा

बिलासपुर सेंट्रल जेल से बुधवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। डबल मर्डर के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने


thumb

संवरेगा रिसाली का दशहरा मैदान, विधायक चंद्राकर ने किया विकास कार्य...

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने नगर पालिक निगम रिसाली के दशहरा मैदान को संवारने भूमिपूजन किया। 1 करोड़ 83 लाख 32 हजार से दशहरा मैदान का कायाकल...


thumb

उद्योगपति की कार का शीशा तोड़कर 4.90 लाख पार, जांच में जुटी पुलिस

शहर में कार का शीशा तोड़कर नकदी चोरी करने की बड़ी वारदात सामने आई है। पुलगांव थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाश ने सड़क किनारे


thumb

खुदाई का सोना बताकर बेचते थे पीतल, अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 सदस्य गि...

राजधानी रायपुर में खुदाई में मिला पुराना सोना बताकर लोगों को लाखों रुपये की चपत लगाने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है


thumb

जिले में अब तक 4486 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

जिले में 01 जून से अब तक 11 तहसीलों में कुल 4486.1 मिलीमीटर वर्षा यानी 407.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा...