उद्योगपति की कार का शीशा तोड़कर 4.90 लाख पार, जांच में जुटी पुलिस

Posted On:- 2026-07-29




दुर्ग (वीएनएस)। शहर में कार का शीशा तोड़कर नकदी चोरी करने की बड़ी वारदात सामने आई है। पुलगांव थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाश ने सड़क किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़कर उसमें रखे ₹4.90 लाख से भरा बैग पार कर दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलगांव पुलिस के अनुसार, मुक्त नगर निवासी एवं देव एग्रो इंडस्ट्रीज के संचालक प्रमोद महेश्वरी मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे अपने घर से मारुति स्विफ्ट कार (CG-07-CR-7983) में एक काले रंग के बैग में ₹4.90 लाख नकद लेकर पार्टी को भुगतान करने निकले थे। उन्होंने कार को पोटिया रोड स्थित उत्सव शोरूम के सामने लॉक कर खड़ा किया और अपने मित्र की दुकान जाने के लिए दूसरी मोटरसाइकिल से निकल गए।

इसके बाद वे मनमोहन स्वीट्स, इंदिरा मार्केट भी गए। इसी दौरान उत्सव शोरूम के संचालक अमरजीत सिंह ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी कार के बाईं ओर का आगे का शीशा टूटा हुआ है।

सूचना मिलते ही प्रमोद महेश्वरी मौके पर पहुंचे तो देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ था और आगे की सीट पर रखा नगदी से भरा बैग गायब था। अज्ञात चोर पत्थर मारकर कार का शीशा तोड़ने के बाद बैग लेकर फरार हो चुका था।

प्रार्थी की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने अपराध क्रमांक 680/2026 दर्ज कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(1) एवं 324(4) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।



Related News
thumb

सेंट्रल जेल में सनसनी: डबल मर्डर का सजायाफ्ता कैदी जलती भट्ठी में कूदा

बिलासपुर सेंट्रल जेल से बुधवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। डबल मर्डर के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने


thumb

संवरेगा रिसाली का दशहरा मैदान, विधायक चंद्राकर ने किया विकास कार्य...

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने नगर पालिक निगम रिसाली के दशहरा मैदान को संवारने भूमिपूजन किया। 1 करोड़ 83 लाख 32 हजार से दशहरा मैदान का कायाकल...


thumb

बंदूक की नोक पर जमीन हड़पने और अवैध प्लॉटिंग के आरोपी प्रॉपर्टी डील...

दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ प्रॉपर्टी डीलर लखन सिंह निवासी: डिपरा पारा, पोटिया रोड के खिलाफ पुलिस ने शिकाय...


thumb

खुदाई का सोना बताकर बेचते थे पीतल, अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 सदस्य गि...

राजधानी रायपुर में खुदाई में मिला पुराना सोना बताकर लोगों को लाखों रुपये की चपत लगाने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है


thumb

जिले में अब तक 4486 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

जिले में 01 जून से अब तक 11 तहसीलों में कुल 4486.1 मिलीमीटर वर्षा यानी 407.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा...