संवरेगा रिसाली का दशहरा मैदान, विधायक चंद्राकर ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन

Posted On:- 2026-07-29




रिसाली (वीएनएस)। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने नगर पालिक निगम रिसाली के दशहरा मैदान को संवारने भूमिपूजन किया। 1 करोड़ 83 लाख 32 हजार से दशहरा मैदान का कायाकल्प किया जाएगा। विधायक ने बुधवार को निगम क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में 327.52 लाख का भूमिपूजन किया। 

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने संकल्प को पूर्ण बिना भेदभाव के कर रही है। दलगत राजनिति से उपर उठकर उनका प्रयास है कि जनता के हित में विकास हो। यही वजह है कि उन्होंने दशहरा मैदान को संवारने का उद्देश्य पूरा किया। आज के बाद रिसाली सेक्टर वार्ड 08 स्थित दशहरा मैदान का दशा और दिशा दोनो बदल जाएगा। दशहरा मैदान का स्वरूप बिलकुल अत्याधुनिक होगा। 1 करोड़ 83 लाख 32 हजार की राशि से मैदान का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। 

उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज गुरू पूर्णिमा है और देश में अगर कोई मार्ग दिखाने वाला है तो वह गुरू ही है। आज का दिन ऐतिहासिक है। उन्होंने तुलनात्मक बातें करते हुए कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां सारे धर्म को स्थान मिलता है। प्राचीन काल की सभ्यता आज भी विद्यमान है। प्रदेश सरकार ने जो संकल्प लिया है उसे बिना भेदभाव के पूर्ण कर रही है। भूमिपूजन कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, पार्षद शीला नारखेड़े, माया यादव, धर्मेन्द्र भगत, सारिका साहू, रमा साहू, मनीष यादव, सविता ढवस, सुनंदा दीपक चंद्राकर, सीमा साहू, सरिता देवांगन, मण्डल अध्यक्ष अनुपम साहू, राजू जंघेल आदि उपस्थित थे।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने संत रवि दास जयंती और गुरू पूर्णिमा के अवसर पर 300 दीप जलाऐं। इस अवसर पर भाजपा मण्डल पदाधिकारी के अलावा जिला मुख्यालय से आए पार्षद शिवेन्द्र परिहार के अलावा पार्षदगण उपस्थित थे। विधायक ने कहा कि रवि दास की  650वीं जयंती पूरे देश में एक साथ मनाया जा रहा है। यह दीप समरसता उनकों समर्पित है।

यहां होंगे विकास कार्य ..
दुर्ग ग्रामीण विधायक सबसे पहले वार्ड 06 रूआबांधा सेक्टर पहुंचे। उन्होंने यहां पर 37.67 लाख से होने वाले विकास कार्य का भूमिपूजन किया। इसी तरह वार्ड 05 एचएससीएल रूआबांधा में 53.39 लाख एवं वार्ड 07 रिसाली सेक्टर पूर्व में 33.68 और वार्ड 08 रिसाली सेक्टर पश्चिम में 202.78 लाख का भूमिपूजन किया।



Related News
thumb

सेंट्रल जेल में सनसनी: डबल मर्डर का सजायाफ्ता कैदी जलती भट्ठी में कूदा

बिलासपुर सेंट्रल जेल से बुधवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। डबल मर्डर के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने


thumb

उद्योगपति की कार का शीशा तोड़कर 4.90 लाख पार, जांच में जुटी पुलिस

शहर में कार का शीशा तोड़कर नकदी चोरी करने की बड़ी वारदात सामने आई है। पुलगांव थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाश ने सड़क किनारे


thumb

बंदूक की नोक पर जमीन हड़पने और अवैध प्लॉटिंग के आरोपी प्रॉपर्टी डील...

दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ प्रॉपर्टी डीलर लखन सिंह निवासी: डिपरा पारा, पोटिया रोड के खिलाफ पुलिस ने शिकाय...


thumb

खुदाई का सोना बताकर बेचते थे पीतल, अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 सदस्य गि...

राजधानी रायपुर में खुदाई में मिला पुराना सोना बताकर लोगों को लाखों रुपये की चपत लगाने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है


thumb

जिले में अब तक 4486 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

जिले में 01 जून से अब तक 11 तहसीलों में कुल 4486.1 मिलीमीटर वर्षा यानी 407.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा...