उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कांकेर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी अधिष्ठाता डॉ. प्रमोद कुमार नेताम के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों, प्राध्यापकों तथा छात्र-छात्राओं ने देश की संप्रभुता, एकता एवं अखंडता की रक्षा करने तथा उसे अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय संकल्प वाचन करते हुए सामूहिक शपथ ग्रहण ली। इसके पश्चात कारगिल युद्ध के अमर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष संगोष्ठी, व्याख्यान तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कारगिल युद्ध के ऐतिहासिक महत्व, भारतीय सेना के अदम्य साहस और कठिन परिस्थितियों में प्राप्त विजय पर प्रकाश डाला। वहीं छात्र-छात्राओं ने ओजस्वी भाषण, देशभक्ति गीत और कविताओं की प्रस्तुति देकर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम में युवाओं ने राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया।
बिलासपुर सेंट्रल जेल से बुधवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। डबल मर्डर के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने नगर पालिक निगम रिसाली के दशहरा मैदान को संवारने भूमिपूजन किया। 1 करोड़ 83 लाख 32 हजार से दशहरा मैदान का कायाकल...
शहर में कार का शीशा तोड़कर नकदी चोरी करने की बड़ी वारदात सामने आई है। पुलगांव थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाश ने सड़क किनारे
दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ प्रॉपर्टी डीलर लखन सिंह निवासी: डिपरा पारा, पोटिया रोड के खिलाफ पुलिस ने शिकाय...
राजधानी रायपुर में खुदाई में मिला पुराना सोना बताकर लोगों को लाखों रुपये की चपत लगाने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है
जिले में 01 जून से अब तक 11 तहसीलों में कुल 4486.1 मिलीमीटर वर्षा यानी 407.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा...