सरस्वती सायकिल योजना के तहत ग्राम कमेला के 17 छात्राओं को मिली निःशुल्क सायकिल

Posted On:- 2026-07-29




कोंडागांव (वीएनएस)। बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा संचालित सरस्वती सायकिल योजना के अंतर्गत विकासखंड कोंडागांव के ग्राम कमेला स्थित शासकीय हाई स्कूल में मंगलवार को 17 छात्राओं को निःशुल्क सायकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक लता उसेंडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

इस अवसर पर विधायक लता उसेंडी ने कहा कि सरस्वती सायकिल योजना बालिकाओं की नियमित विद्यालयीन उपस्थिति बढ़ाने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा शिक्षा के प्रति उनकी रुचि विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि सायकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी, जिससे वे बिना किसी बाधा के नियमित रूप से अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगी। उन्होंने छात्राओं से शिक्षा को अपने जीवन का आधार बनाकर आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम कमेला में परमानंद के घर से बदर के घर तक सी.सी. सड़क एवं शेड निर्माण कार्य (लागत ₹5.20 लाख) तथा शासकीय हाई स्कूल कमेला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य (लागत ₹5.00 लाख) का भूमिपूजन भी किया गया। कुल ₹10.20 लाख की लागत से होने वाले इन विकास कार्यों से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा विद्यार्थियों और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रामदई नाग, जनपद पंचायत अध्यक्ष अनिता कोर्राम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष टोमेन्द्र सिंह ठाकुर, जनपद सदस्य फागेश्वरी, प्रेम सिंह नाग, सुरेश कुमार देवांगन, सुरेश देवांगन, बालसिंह बघेल, संतोष पात्रे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, ग्रामीणजन एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।




Related News
thumb

खुदाई का सोना बताकर बेचते थे पीतल, अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 सदस्य गि...

राजधानी रायपुर में खुदाई में मिला पुराना सोना बताकर लोगों को लाखों रुपये की चपत लगाने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है


thumb

जिले में अब तक 4486 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

जिले में 01 जून से अब तक 11 तहसीलों में कुल 4486.1 मिलीमीटर वर्षा यानी 407.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा...


thumb

कृषि महाविद्यालय में मनाया गया कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को दी ग...

मप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कांकेर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस देशभक्ति और उत्स...


thumb

सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध को लेकर नगर पालिका परिषद कांकेर की ...

पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद कांकेर द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध के संबंध में नग...


thumb

मलेरिया रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तेज की गतिविधियां, मुख्य च...

जिले में मलेरिया संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए व्यापक अभियान शुरू किया गया है। मुख्य चिकित्...


thumb

मुनि आगम सागर के सानिध्य में हर्षोल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा ...

मालवीय रोड स्थित दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में नवोदय तीर्थ वर्षायोग 2026 समिति एवं सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का मह...