कोंडागांव (वीएनएस)। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय* के नेतृत्व में *सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोण्डागांव* में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विधिक रूप से सशक्त बनाते हुए उनमें कानून के प्रति सम्मान, संवैधानिक मूल्यों के प्रति आस्था, अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करना रहा।
शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के *प्रतिधारक अधविक्ता सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन बैध* द्वारा विद्यार्थियों को कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गई। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकार, एवं कर्तव्यों, बालकों के अधिकार, पॉक्सो अधिनियम, साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल संरक्षण संबंधी कानून, नशे के दुष्प्रभाव जैसे कानूनी जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि कानून की जानकारी प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है। यदि कोई भी बच्चा शोषण, हिंसा, साइबर ठगी, बाल अपराध अथवा किसी अन्य प्रकार की अवैध गातिविधि का सामना करता है, तो उसे बिना किसी भय के अपने अभिभावकों, शिक्षकों को तत्काल जानकारी देनी चाहिए। साथ ही डिजिटल युग में सुरक्षित रहने के उपाय, सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, हेल्पलाइन सेवाओं साथ-साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई।
राजधानी रायपुर में खुदाई में मिला पुराना सोना बताकर लोगों को लाखों रुपये की चपत लगाने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है
जिले में 01 जून से अब तक 11 तहसीलों में कुल 4486.1 मिलीमीटर वर्षा यानी 407.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा...
मप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कांकेर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस देशभक्ति और उत्स...
पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद कांकेर द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध के संबंध में नग...
जिले में मलेरिया संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए व्यापक अभियान शुरू किया गया है। मुख्य चिकित्...
मालवीय रोड स्थित दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में नवोदय तीर्थ वर्षायोग 2026 समिति एवं सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का मह...