धमतरी (वीएनएस)। जिले तथा आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण नदी-नालों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। कई निचले इलाकों, रपटों, छोटे पुलों एवं पुलियों के ऊपर पानी आ जाने से कुछ मार्गों पर आवागमन अस्थायी रूप से प्रभावित हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कुकरैल और नगरी सड़क के बीच पड़ने वाले रपटा और कुकरैल नरहरा के बीच रपटा के ऊपर पानी आजाने से आवागमन अस्थायी बंद है ।
इसी क्रम में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने आज बुधवार को रुद्री बैराज तथा कुकरैल क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण कर जलभराव और आवागमन की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों से मौके की अद्यतन जानकारी प्राप्त की और राहत एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मिश्रा ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत नगरी सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलभराव वाले क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा जहां भी रपटों, पुलों एवं पुलियों के ऊपर पानी बह रहा हो, वहां तत्काल बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नगर सेना एवं राजस्व अमले को संवेदनशील और चिन्हांकित स्थलों पर तैनात रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में लोगों को उफनते नदी-नालों, रपटों या पुल-पुलियों को पार करने की अनुमति न दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार मुनादी, सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से लोगों को सतर्क करने तथा संभावित जोखिम वाले स्थानों की निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें, जलमग्न मार्गों एवं पुल-पुलियों को पार करने का प्रयास न करें तथा बच्चों को नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास जाने से रोकें। किसी भी आपात स्थिति या सहायता की आवश्यकता होने पर तत्काल जिला प्रशासन अथवा जिला आपातकालीन नियंत्रण कक्ष को सूचना दें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है तथा नागरिकों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
राजधानी रायपुर में खुदाई में मिला पुराना सोना बताकर लोगों को लाखों रुपये की चपत लगाने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है
जिले में 01 जून से अब तक 11 तहसीलों में कुल 4486.1 मिलीमीटर वर्षा यानी 407.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा...
मप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कांकेर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस देशभक्ति और उत्स...
पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद कांकेर द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध के संबंध में नग...
जिले में मलेरिया संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए व्यापक अभियान शुरू किया गया है। मुख्य चिकित्...
मालवीय रोड स्थित दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में नवोदय तीर्थ वर्षायोग 2026 समिति एवं सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का मह...