दंतेवाड़ा (वीएनएस)। जिले के गीदम ब्लॉक में नागरिकों को आधार संबंधी सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए नवीन आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन गीदम जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष दिनेश कौशल एवं जनपद सदस्य मुन्नू राम कश्यप ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि आधार सेवा केंद्र के प्रारंभ होने से क्षेत्र के लोगों को अब आधार नामांकन, संशोधन एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा।
कार्यक्रम के दौरान सीएससी जिला प्रबंधक मिथलेश साहू ने गीदम जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बलराम ध्रुव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से आधार सेवा केंद्र के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध हो सका, जिससे यह सुविधा अब गीदम ब्लॉक के नागरिकों तक सहज रूप से पहुंच सकेगी। उन्होंने बताया कि नवीन आधार सेवा केंद्र के माध्यम से आधार नामांकन, आधार में संशोधन सहित विभिन्न आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इससे नागरिकों का समय और संसाधनों की बचत होगी तथा उन्हें बेहतर, त्वरित और सुविधाजनक सेवाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने गीदम ब्लॉक के सभी नागरिकों से अपील की कि आधार से संबंधित किसी भी कार्य के लिए अब वे नवीन आधार सेवा केंद्र का लाभ उठाएं और शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही इस सुविधा का अधिकतम उपयोग करें।
राजधानी रायपुर में खुदाई में मिला पुराना सोना बताकर लोगों को लाखों रुपये की चपत लगाने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है
जिले में 01 जून से अब तक 11 तहसीलों में कुल 4486.1 मिलीमीटर वर्षा यानी 407.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा...
मप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कांकेर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस देशभक्ति और उत्स...
पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद कांकेर द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध के संबंध में नग...
जिले में मलेरिया संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए व्यापक अभियान शुरू किया गया है। मुख्य चिकित्...
मालवीय रोड स्थित दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में नवोदय तीर्थ वर्षायोग 2026 समिति एवं सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का मह...