मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात:बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक बनेगी 4.89 करोड़ रुपये की सड़क

Posted On:- 2026-07-30




रायपुर(वीएनएस)।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में ग्रामीण अधोसंरचना विकास को लगातार गति मिल रही है। इसी क्रम में जिले के बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 4 करोड़ 89 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस सड़क का निर्माण शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

यह सड़क लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख मांगों में शामिल थी। प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क निर्माण से वर्षों से चली आ रही आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान होगा।

नई सड़क बनने से क्षेत्र के विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति प्राप्त होगी। विशेष रूप से बारिश के मौसम में ग्रामीणों को होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी और गांवों की जिला मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों तक पहुंच अधिक सुगम हो सकेगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सड़क संपर्क का लगातार विस्तार हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वीकृत सड़क परियोजनाएं न केवल आवागमन को सुगम बना रही हैं, बल्कि आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई मजबूती प्रदान कर रही हैं। बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली सड़क निर्माण की यह स्वीकृति क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।




Related News
thumb

जशपुर राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता में दुर्ग संभाग बना ओवरऑल...

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 26 से 29 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी...


thumb

प्रधानमंत्री जनमन योजना से वनांचल ग्राम छिंदपुर में बनी पक्की सड़क,...

कभी बरसात के मौसम में घुटनों तक कीचड़ से होकर आवागमन करने सुदूर कबीर धाम जिले के वनांचल छिंदपुर गांव की तस्वीर अब बदल चुकी है।


thumb

’सरस्वती सायकल योजना से सशक्त होंगी बेटियां, 71 छात्राओं को मिला यो...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप एवं कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार जिले में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा छात्राओं को विद्याल...


thumb

’रोजगार मेला : ’जिले में 8,776 जीवित पंजीयन, दो रोजगार मेलों में 9...

कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा उन्हें रोजगा...


thumb

सभी विभागों में ई-ऑफिस का अनिवार्य व प्रभावी संचालन सुनिश्चित करें ...

जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर नम्रता जैन की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं विकास कार्...


thumb

आयुष विभाग की समग्र चिकित्सा से मरीजों को मिला नया जीवन

नारायणपुर जिले में आयुष विभाग द्वारा यूनानी एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा के माध्यम से अनेक मरीजों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिल रही है। यूनान...