’सरस्वती सायकल योजना से सशक्त होंगी बेटियां, 71 छात्राओं को मिला योजना का लाभ’

Posted On:- 2026-07-30




नारायणपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप एवं कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार जिले में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुगमता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंगलापारा में 28 जुलाई 2026 को सायकल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद नारायणपुर के अध्यक्ष इन्द्र प्रसाद बघेल थे। इस अवसर पर वार्ड पार्षदगण, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की 71 पात्र छात्राओं को निःशुल्क सायकलों का वितरण किया गया। सायकल प्राप्त करते ही छात्राओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। छात्राओं ने कहा कि अब उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी, समय की बचत होगी तथा नियमित रूप से अध्ययन करने में और अधिक प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि इन्द्र प्रसाद बघेल ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शासन की यह योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने छात्राओं से सायकलों का सुरक्षित उपयोग करते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने और शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का आह्वान किया।




Related News
thumb

कृत्रिम अंगों से बदलेगी जिंदगी : बीजापुर के पांच दिव्यांगजन जल्द उठ...

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत समर्थ -जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र, एजुकेशन सिट...


thumb

बारिश भी नहीं रोक सकी बाघ संरक्षण का जुनून : अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस...

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर में वन्यजीव एवं बाघ संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विविध कार्य...


thumb

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर विशेष प्रशिक्षण, 31 जुलाई से पहले अध...

एल-नीनो के संभावित प्रभाव के कारण वर्षा की अनिश्चितता एवं फसलों पर पड़ने वाले प्रतिकूल असर को देखते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ( PMFBY ) अंतर्ग...


thumb

जिले में अब तक 636.3 मिमी. वर्षा दर्ज

कलेक्टर कार्यालय भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभी तहसीलों में एक जून से अब तक 636.3 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।


thumb

मिनी स्टेडियम में मनेगा स्वतंत्रता दिवस, तैयारियाँ शुरू

जिले में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय ढंग से मनाया जायेगा। जिले में मुख्य समारोह मिनी स्टेडियम बीजापु...


thumb

स्वच्छ पेयजल की दिशा में बड़ा कदम : हैंडपंपों का क्लोरीनेशन, जलजनित ...

जिले के विकासखंड मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत तिलोखन के ग्राम धनहर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा सार्वजनिक हैंडपंपों का क्लोरीनेशन कर...