कृत्रिम अंगों से बदलेगी जिंदगी : बीजापुर के पांच दिव्यांगजन जल्द उठाएंगे आत्मनिर्भरता की नई उड़ान

Posted On:- 2026-07-30




बीजापुर (वीएनएस)। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत समर्थ -जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र, एजुकेशन सिटी बीजापुर में जिला स्तरीय दिव्यांगजन शिविर किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया।

शिविर में जिला दंतेवाड़ा से आए कृत्रिम अंग विशेषज्ञों ने बीजापुर जिले के पांच दिव्यांगजनों का कृत्रिम हाथ एवं पैर लगाए जाने के लिए विस्तृत परीक्षण किया। विशेषज्ञों द्वारा किए गए मूल्यांकन के आधार पर चयनित हितग्राहियों को आगामी माह में उनकी आवश्यकता के अनुरूप कृत्रिम हाथ एवं पैर उपलब्ध कराए जाएंगे।

कृत्रिम अंग मिलने से दिव्यांगजन अपने दैनिक कार्य अधिक सहजता और आत्मविश्वास के साथ कर सकेंगे। इससे न केवल उनकी गतिशीलता बढ़ेगी, बल्कि वे आत्मनिर्भर बनकर सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों में भी सक्रिय सहभागिता निभा सकेंगे। यह पहल दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

शिविर के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा ने दिव्यांगजनों से आत्मीय संवाद किया और उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं दिव्यांग हितैषी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी हितग्राहियों का उत्साहवर्धन करते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और समाज की मुख्यधारा से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।

शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके जीवन को अधिक सुगम, सम्मानजनक एवं स्वावलंबी बनाना है। जिला प्रशासन द्वारा भविष्य में भी ऐसे शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक दिव्यांगजनों तक पुनर्वास सेवाएं पहुंचाने के लिए सतत प्रयास किए जाएंगे।




Related News
thumb

प्राकृतिक आपदा के 5 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 20 लाख रु...

छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने व...


thumb

सेवा सेतु बना सहारा : राम साय ने आधार कार्ड सक्रिय होने पर मुख्यमंत...

जिले के ग्राम गिरालडीह निवासी राम साय के लिए पिछले पाँच-छह महीने काफी परेशानियों भरे रहे। तकनीकी कारणों से उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो गया था।


thumb

जशपुर में 26 वां राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन

छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के स्...


thumb

मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात : बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक बनेगी 4....

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए एक और महत्वपूर्ण सौगात दी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी ...


thumb

जशपुर जिले में सामान्य से 75 प्रतिशत वर्षा दर्ज

जिले में मानसून की गतिविधियां जारी हैं।भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त वर्षा जानकारी के अनुसार 30 जुलाई 2026 तक जिले में 1 जून से अब तक औसतन 391.9 मिलीम...


thumb

कृत्रिम गर्भाधान से बदली पशुपालक की तस्वीर, बढ़ा दुग्ध उत्पादन

विकासखंड रामानुजनगर के ग्राम अगस्तपुर निवासी हीरालाल सोनवानी ने पशुपालन विभाग की योजनाओं एवं कृत्रिम गर्भाधान सेवा का लाभ लेकर अपने पशुपालन व्यवसाय...