प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर विशेष प्रशिक्षण, 31 जुलाई से पहले अधिकतम बीमा कराने के निर्देश

Posted On:- 2026-07-30




बीजापुर (वीएनएस)। एल-नीनो के संभावित प्रभाव के कारण वर्षा की अनिश्चितता एवं फसलों पर पड़ने वाले प्रतिकूल असर को देखते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ( PMFBY ) अंतर्गत खरीफ-2026 के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ( KVK ), बीजापुर में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के प्रत्येक पात्र किसान को समय-सीमा के भीतर फसल बीमा योजना से जोड़ना एवं अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 से पूर्व सभी लंबित बीमा कार्यों को पूर्ण करना रहा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप संचालक कृषि पी.एस. कुसरे, सहायक संचालक कृषि कृष्णा सिन्हा,  LDM अमृत एक्का, (वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक) अरुण सकनी   SLR यशवंत झाड़ी,  JSKB नोडल अधिकारी प्रमोद काशोजी ( RAEO ) ऋषभ कोण्ड्रा जी तथा बजाज जनरल इंश्योरेंस कंपनी से (क्लस्टर मैनेजर) अभिलाष सिंह, (डिस्ट्रिक्ट मैनेजर) पंकज सेठिया एवं(डिस्ट्रिक्ट मैनेजर) नंद किशोर शाह सहित जिले के सभी बैंक शाखा प्रबंधक,  PACS  प्रबंधक ऑपरेटर एवं फसल बीमा के ब्लॉक ऑफिसर उपस्थित रहे।

बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की पोर्टल एंट्री, प्रीमियम डेबिट, आवश्यक दस्तावेज, दावा प्रक्रिया एवं किसानों को अधिकाधिक योजना से जोड़ने की रणनीति पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।

उप संचालक कृषि पी.एस. कुसरे ने कहा कि एल-नीनो के संभावित प्रभाव के कारण खरीफ फसलों पर जोखिम बढ़ सकता है, इसलिए प्रत्येक पात्र किसान का फसल बीमा कराया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी बैंक शाखाओं एवं  PACS  को निर्देशित किया कि 31 जुलाई 2026 की अंतिम तिथि से पहले अधिकतम किसानों की पोर्टल एंट्री एवं प्रीमियम डेबिट का कार्य पूर्ण करें तथा किसी भी पात्र किसान को योजना के लाभ से वंचित न रहने दें।

बैठक में अधिकारियों ने सभी बैंक शाखाओं एवं  PACS से अपील की कि वे किसानों को फसल बीमा के प्रति जागरूक करें, गैर-ऋणी किसानों तक भी योजना की जानकारी पहुंचाएं तथा अंतिम तिथि से पहले सभी लंबित आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करें। अधिकारियों ने कहा कि प्राकृतिक आपदा, कम वर्षा या एल-नीनो जैसी परिस्थितियों में फसल बीमा किसानों के लिए आर्थिक सुरक्षा कवच का कार्य करता है, इसलिए अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।




Related News
thumb

प्राकृतिक आपदा के 5 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 20 लाख रु...

छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने व...


thumb

सेवा सेतु बना सहारा : राम साय ने आधार कार्ड सक्रिय होने पर मुख्यमंत...

जिले के ग्राम गिरालडीह निवासी राम साय के लिए पिछले पाँच-छह महीने काफी परेशानियों भरे रहे। तकनीकी कारणों से उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो गया था।


thumb

जशपुर में 26 वां राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन

छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के स्...


thumb

मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात : बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक बनेगी 4....

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए एक और महत्वपूर्ण सौगात दी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी ...


thumb

जशपुर जिले में सामान्य से 75 प्रतिशत वर्षा दर्ज

जिले में मानसून की गतिविधियां जारी हैं।भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त वर्षा जानकारी के अनुसार 30 जुलाई 2026 तक जिले में 1 जून से अब तक औसतन 391.9 मिलीम...


thumb

कृत्रिम गर्भाधान से बदली पशुपालक की तस्वीर, बढ़ा दुग्ध उत्पादन

विकासखंड रामानुजनगर के ग्राम अगस्तपुर निवासी हीरालाल सोनवानी ने पशुपालन विभाग की योजनाओं एवं कृत्रिम गर्भाधान सेवा का लाभ लेकर अपने पशुपालन व्यवसाय...