मिनी स्टेडियम में मनेगा स्वतंत्रता दिवस, तैयारियाँ शुरू

Posted On:- 2026-07-30




बीजापुर (वीएनएस)। जिले में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय ढंग से मनाया जायेगा। जिले में मुख्य समारोह मिनी स्टेडियम बीजापुर के मैदान में आयोजित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन की तैयारी हेतु कलेक्टर विश्वदीप की अध्यक्षता में बैठक हुई। 

बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैम्प, ऑफिस, कलेक्टर निवास में प्रातः 7ः15 बजे कलेक्टर बीजापुर द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। इसके पश्चात सुबह 7ः30 बजे कलेक्टर बीजापुर द्वारा कलेक्टोरेट बीजापुर में ध्वजारोहण किया जाएगा, जिसमें कलेक्टोरेट में संचालित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित होंगे। इसके अलावा सभी शासकीय, अशासकीय संस्थाओं में प्रातः 7ः30 बजे कार्यालय प्रमुख या संस्था प्रमुख के द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा।

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। ध्वजारोहण के उपरांत पुलिस एवं नगर सेना की टुकड़ियों के द्वारा सलामी गार्ड ऑफ ऑनर दी जायेगी। मुख्य अतिथि के द्वारा मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन किया जायेगा। उक्त समारोह में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों, जवानों, स्वच्छता कर्मियों, वालेंटियर्स तथा जिला प्रशासन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी आदि को विशेष रूप से आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया जायेगा।

बैठक के दौरान मुख्य समारोह स्थल पर मैदान समतलीकरण वॉटरप्रूफ टेंट की व्यवस्था, मंच की व्यवस्था, बेरिकेटिंग तथा बैरिकेडिंग के लिए बांस बल्ली की व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, बैंच-कुर्सियों की व्यवस्था, जनरेटर एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था, मीडिया प्रतिनिधियों के लिए पृथक दीर्घा, चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल की समुचित व्यवस्था, आमंत्रण पत्र, मुद्रण एवं वितरण की व्यवस्था समारोह स्थल पर सभी लोगों के लिए आवश्यक बैठक व्यवस्था, 14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ हेतु पंडाल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नामजद अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में सभी तैयारी सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये गए। स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त को प्रातः 9 बजे से की जायेगी।




Related News
thumb

प्राकृतिक आपदा के 5 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 20 लाख रु...

छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने व...


thumb

सेवा सेतु बना सहारा : राम साय ने आधार कार्ड सक्रिय होने पर मुख्यमंत...

जिले के ग्राम गिरालडीह निवासी राम साय के लिए पिछले पाँच-छह महीने काफी परेशानियों भरे रहे। तकनीकी कारणों से उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो गया था।


thumb

जशपुर में 26 वां राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन

छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के स्...


thumb

मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात : बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक बनेगी 4....

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए एक और महत्वपूर्ण सौगात दी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी ...


thumb

जशपुर जिले में सामान्य से 75 प्रतिशत वर्षा दर्ज

जिले में मानसून की गतिविधियां जारी हैं।भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त वर्षा जानकारी के अनुसार 30 जुलाई 2026 तक जिले में 1 जून से अब तक औसतन 391.9 मिलीम...


thumb

कृत्रिम गर्भाधान से बदली पशुपालक की तस्वीर, बढ़ा दुग्ध उत्पादन

विकासखंड रामानुजनगर के ग्राम अगस्तपुर निवासी हीरालाल सोनवानी ने पशुपालन विभाग की योजनाओं एवं कृत्रिम गर्भाधान सेवा का लाभ लेकर अपने पशुपालन व्यवसाय...