सभी विभागों में ई-ऑफिस का अनिवार्य व प्रभावी संचालन सुनिश्चित करें : कलेक्टर नम्रता जैन

Posted On:- 2026-07-30




नारायणपुर (वीएनएस)। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर नम्रता जैन की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को ई-ऑफिस का अनिवार्य एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयीन कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित एवं जवाबदेह बनाने के लिए सभी नस्तियों एवं पत्रावलियों का ई-ऑफिस के माध्यम से समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।  

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को जिले के शहीद जवानों के सम्मान ,सर्वाेच्च बलिदान एवं योगदान को स्मरणीय बनाने में उनके नाम पर चौक-चौराहों एवं विद्यालयों के नामकरण के लिए उपयुक्त स्थलों का शीघ्र चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। बस्तर मुन्ने एवं नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए।  

बैठक में प्रधानमंत्री जनमन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आंगनबाड़ी भवन निर्माण एवं मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं के कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्वीकृत आवासों एवं निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने तथा नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सेवा सेतु के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का ऑनलाइन एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिले में मोबाइल नेटवर्क विस्तार की समीक्षा करते हुए सर्वेक्षित स्थानों पर शीघ्र मोबाइल टॉवर स्थापित कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सभी विद्यालयों में पाठ्यपुस्तक, गणवेश एवं साइकिल का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा स्कूली बच्चों की शत-प्रतिशत मलेरिया जांच कराने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम डॉ. सुमित गर्ग, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त सुनील कुमार सोनपिपरे, तहसीलदार सौरभ चौरसिया, विजय साहू, जिला शिक्षा अधिकारी महेन्द्रनाथ पाण्डेय तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।




Related News
thumb

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर विशेष प्रशिक्षण, 31 जुलाई से पहले अध...

एल-नीनो के संभावित प्रभाव के कारण वर्षा की अनिश्चितता एवं फसलों पर पड़ने वाले प्रतिकूल असर को देखते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ( PMFBY ) अंतर्ग...


thumb

जिले में अब तक 636.3 मिमी. वर्षा दर्ज

कलेक्टर कार्यालय भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभी तहसीलों में एक जून से अब तक 636.3 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।


thumb

मिनी स्टेडियम में मनेगा स्वतंत्रता दिवस, तैयारियाँ शुरू

जिले में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय ढंग से मनाया जायेगा। जिले में मुख्य समारोह मिनी स्टेडियम बीजापु...


thumb

स्वच्छ पेयजल की दिशा में बड़ा कदम : हैंडपंपों का क्लोरीनेशन, जलजनित ...

जिले के विकासखंड मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत तिलोखन के ग्राम धनहर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा सार्वजनिक हैंडपंपों का क्लोरीनेशन कर...


thumb

नीति तारा : अब एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी हर सरकारी योजना की सटीक ज...

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष में नीति आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई अत्याधुनिक नीति तारा (टूलकिट फॉर एनालिसिस रिव्यू ए...


thumb

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी के उपयोग से बढ़ी पैदावार, किसानों के लिए बन...

कृषि में आधुनिक तकनीकों और नवाचारों को अपनाकर जिले के किसान बेहतर उत्पादन के साथ लागत में भी कमी ला रहे हैं। भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफ...