नैनो यूरिया व नैनो डीएपी के उपयोग से बढ़ी पैदावार, किसानों के लिए बना किफायती और सुविधाजनक विकल्प

Posted On:- 2026-07-30




अम्बिकापुर (वीएनएस)। कृषि में आधुनिक तकनीकों और नवाचारों को अपनाकर जिले के किसान बेहतर उत्पादन के साथ लागत में भी कमी ला रहे हैं। भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफको) द्वारा विकसित नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। इनका उपयोग न केवल सुविधाजनक है, बल्कि कम लागत में बेहतर परिणाम भी दे रहा है।

जिले के विकासखंड अम्बिकापुर अंतर्गत ग्राम सोनपुर खुर्द की प्रगतिशील किसान भगवती राजवाड़े ने नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग से मिले अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनके परिवार के पास लगभग 1 हेक्टेयर 23 आर कृषि भूमि है, जहाँ पिछले वर्ष फसलों में नैनो यूरिया का उपयोग किया गया। इसके परिणाम संतोषजनक रहे और उत्पादन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला।

उन्होंने बताया कि पारंपरिक उर्वरकों की तुलना में नैनो उर्वरकों को खेत तक ले जाना और उनका उपयोग करना कहीं अधिक आसान है। भारी बोरे ढोने की आवश्यकता नहीं पड़ती, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत होती है। नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का छिड़काव भी सरल है। उन्होंने बताया कि एक टंकी पानी में तीन ढक्कन नैनो यूरिया मिलाकर लगभग एक एकड़ क्षेत्र में आसानी से स्प्रे किया जा सकता है, जिससे पूरे खेत में समान रूप से पोषक तत्व उपलब्ध होते हैं।

भगवती राजवाड़े ने कहा कि नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग से फसल की बढ़वार और उत्पादन में अच्छे परिणाम प्राप्त हुए हैं। यही कारण है कि वे स्वयं इसके उपयोग से पूरी तरह संतुष्ट हैं और अन्य किसानों को भी इन उर्वरकों को अपनाने की सलाह देती हैं।

उन्होंने बताया कि नैनो यूरिया की 500 मिलीलीटर की एक बोतल लगभग एक एकड़ क्षेत्र के लिए पर्याप्त होती है, जो किसानों के लिए बेहद सुविधाजनक है। इसकी कीमत भी किफायती है। उन्होंने बताया कि नैनो यूरिया की 500 मिलीलीटर बोतल लगभग 225 रुपये में उपलब्ध है, जबकि पारंपरिक यूरिया की एक बोरी की कीमत लगभग 266.50 रुपये है। इसी प्रकार नैनो डीएपी भी किसानों के लिए उपयोगी एवं प्रभावी विकल्प बनकर सामने आया है।

भगवती राजवाड़े ने कहा कि नैनो उर्वरकों के उपयोग से परिवहन, भंडारण और खेत में उपयोग की प्रक्रिया काफी आसान हो जाती है। कम मात्रा में अधिक प्रभावी पोषक तत्व उपलब्ध होने से किसानों को आर्थिक लाभ भी मिलता है। उन्होंने जिले के किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे पारंपरिक उर्वरकों के साथ-साथ नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का अधिकाधिक उपयोग करें, ताकि कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर अपनी आय में वृद्धि कर सकें।




Related News
thumb

प्राकृतिक आपदा के 5 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 20 लाख रु...

छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने व...


thumb

सेवा सेतु बना सहारा : राम साय ने आधार कार्ड सक्रिय होने पर मुख्यमंत...

जिले के ग्राम गिरालडीह निवासी राम साय के लिए पिछले पाँच-छह महीने काफी परेशानियों भरे रहे। तकनीकी कारणों से उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो गया था।


thumb

जशपुर में 26 वां राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन

छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के स्...


thumb

मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात : बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक बनेगी 4....

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए एक और महत्वपूर्ण सौगात दी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी ...


thumb

जशपुर जिले में सामान्य से 75 प्रतिशत वर्षा दर्ज

जिले में मानसून की गतिविधियां जारी हैं।भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त वर्षा जानकारी के अनुसार 30 जुलाई 2026 तक जिले में 1 जून से अब तक औसतन 391.9 मिलीम...


thumb

कृत्रिम गर्भाधान से बदली पशुपालक की तस्वीर, बढ़ा दुग्ध उत्पादन

विकासखंड रामानुजनगर के ग्राम अगस्तपुर निवासी हीरालाल सोनवानी ने पशुपालन विभाग की योजनाओं एवं कृत्रिम गर्भाधान सेवा का लाभ लेकर अपने पशुपालन व्यवसाय...