विकसित भारत जी-राम-जी योजना : किसानों की तरक्की और जल संरक्षण का नया आधार

Posted On:- 2026-07-30




सूरजपुर (वीएनएस)। जिले की कलेक्टर रेना जमील के निर्देश एवं जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले के मार्गदर्शन में शासन की महत्वाकांक्षी योजना विकसित भारत जी-राम-जी योजना के अंतर्गत जल संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए व्यापक स्तर पर तालाब गहरीकरण, मिट्टी बांध, आजीविका डबरी निर्माण सहित विभिन्न कार्य कराए गए। मानसून की अच्छी बारिश के बाद इन जल संरचनाओं में पानी लबालब भर गया है, जिससे जिले के भैयाथान विकासखंड के किसानों और ग्रामीणों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। योजना ने रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ जल संरक्षण के अपने उद्देश्य को भी सफलतापूर्वक साकार किया है।

पहले वर्षा जल के संरक्षण के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं होने से बारिश का अधिकांश पानी बह जाता था। किसानों को धान की रोपाई के समय सिंचाई के लिए पानी की कमी का सामना करना पड़ता था, जिससे रोपाई में देरी होती थी। लेकिन अब विकसित भारत जी-राम-जी योजना के तहत निर्मित आजीविका डबरियों, तालाबों एवं अन्य जल संरचनाओं में वर्षा जल सुरक्षित संचित हो रहा है। यही पानी किसानों के लिए धान की रोपाई का प्रमुख सहारा बन रहा है। पहले जहां पानी की अनुपलब्धता चुनौती थी, वहीं अब जल स्रोतों के लबालब भर जाने से समय पर कृषि कार्य पूरे हो रहे हैं। यह बदलाव क्षेत्र में साफ तौर पर दिखाई देने लगा है।

क्षेत्र के किसान बताते हैं कि योजना के तहत हुए कार्यों से उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार भी मिला और आज उन्हीं जल संरचनाओं का लाभ उनकी खेती को मिल रहा है। आजीविका डबरियों में संचित जल का उपयोग धान की रोपाई सहित अन्य कृषि कार्यों में किया जा रहा है। इससे खेती आसान हुई है, श्रम और समय की बचत हो रही है तथा बेहतर उत्पादन की उम्मीद भी बढ़ी है। विकसित भारत जी-राम-जी योजना जिले में जल संरक्षण, ग्रामीण रोजगार और कृषि सशक्तिकरण का प्रभावी मॉडल बनकर उभर रही है, जिसका सकारात्मक परिवर्तन अब गांव-गांव में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है।




Related News
thumb

प्राकृतिक आपदा के 5 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 20 लाख रु...

छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने व...


thumb

सेवा सेतु बना सहारा : राम साय ने आधार कार्ड सक्रिय होने पर मुख्यमंत...

जिले के ग्राम गिरालडीह निवासी राम साय के लिए पिछले पाँच-छह महीने काफी परेशानियों भरे रहे। तकनीकी कारणों से उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो गया था।


thumb

जशपुर में 26 वां राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन

छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के स्...


thumb

मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात : बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक बनेगी 4....

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए एक और महत्वपूर्ण सौगात दी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी ...


thumb

जशपुर जिले में सामान्य से 75 प्रतिशत वर्षा दर्ज

जिले में मानसून की गतिविधियां जारी हैं।भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त वर्षा जानकारी के अनुसार 30 जुलाई 2026 तक जिले में 1 जून से अब तक औसतन 391.9 मिलीम...


thumb

कृत्रिम गर्भाधान से बदली पशुपालक की तस्वीर, बढ़ा दुग्ध उत्पादन

विकासखंड रामानुजनगर के ग्राम अगस्तपुर निवासी हीरालाल सोनवानी ने पशुपालन विभाग की योजनाओं एवं कृत्रिम गर्भाधान सेवा का लाभ लेकर अपने पशुपालन व्यवसाय...