सूरजपुर (वीएनएस)। कलेक्टर रेना जमील के निर्देशानुसार तथा सहायक आयुक्त, आदिम जाति कल्याण विभाग घनश्याम कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा डीएमएफ निधि से संचालित अरुणोदय करियर इंस्टीट्यूट, सूरजपुर में गुरुवार को विशेष स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना तथा स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना था।
झाड़ू और तगारियों के साथ मैदान में उतरे विद्यार्थी :
कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के निदेशक सोमनाथ साहू एवं शिक्षक रोहित तिवारी के नेतृत्व में हुई। लगभग 150 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अभियान में भाग लिया। विद्यार्थियों ने हाथों में झाड़ू, तगारियां और कचरा पात्र लेकर संस्थान परिसर, आसपास की गलियों तथा मुख्य मार्ग की व्यापक सफाई की। उन्होंने सड़क किनारे फैले प्लास्टिक कचरे, पॉलिथीन, सूखे पत्तों एवं अन्य अपशिष्ट को एकत्रित कर उनके उचित निस्तारण की व्यवस्था की। पूरे अभियान के दौरान विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन और उत्साह का विशेष वातावरण देखने को मिला।
अधिकारियों ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह :
अभियान में जिले के श्रम पदाधिकारी अभिषेक सिंह ठाकुर, नगरपालिका परिषद सूरजपुर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनीष कुमार, संस्थान के शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
‘‘स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार‘‘ :
श्रम पदाधिकारी अभिषेक सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि ‘स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन का आधार है। जब युवा स्वयं आगे बढ़कर श्रमदान करते हैं, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा मिलती है। शिक्षा के साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन ही वास्तविक ज्ञान की पहचान है।‘ उन्होंने विद्यार्थियों से सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का बहिष्कार करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिलाई गई शपथ :
कार्यक्रम के समापन पर संस्थान के निदेशक सोमनाथ साहू ने विद्यार्थियों के समर्पण और सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि ‘‘देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है। यदि युवा स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहेंगे, तो एक स्वस्थ और विकसित समाज का निर्माण संभव होगा।‘‘
इसके पश्चात उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों को सदैव स्वच्छ रखने, पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की शपथ ली।
इस अभियान से स्थानीय नागरिकों में भी स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश पहुँचा और लोगों ने अरुणोदय करियर इंस्टीट्यूट के इस सराहनीय प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन सूरजपुर द्वारा डीएमएफ निधि से संचालित अरुणोदय करियर इंस्टीट्यूट, सूरजपुर वर्ष 2018 से संचालित है। संस्थान में सीजीपीएससी, सीजीएसएसबी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराई जाती है, जिससे जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने व...
जिले के ग्राम गिरालडीह निवासी राम साय के लिए पिछले पाँच-छह महीने काफी परेशानियों भरे रहे। तकनीकी कारणों से उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो गया था।
छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के स्...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए एक और महत्वपूर्ण सौगात दी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी ...
जिले में मानसून की गतिविधियां जारी हैं।भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त वर्षा जानकारी के अनुसार 30 जुलाई 2026 तक जिले में 1 जून से अब तक औसतन 391.9 मिलीम...
विकासखंड रामानुजनगर के ग्राम अगस्तपुर निवासी हीरालाल सोनवानी ने पशुपालन विभाग की योजनाओं एवं कृत्रिम गर्भाधान सेवा का लाभ लेकर अपने पशुपालन व्यवसाय...