क्या कभी पिया है करी पत्ते का पानी?

Posted On:- 2026-07-31




जान लें इस नेचुरल ड्रिंक को पीने के जबरदस्त फायदे

करी पत्ते का इस्तेमाल ज्यादातर खाने-पीने की चीजों के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करी पत्ते में पाए जाने वाले तमाम औषधीय गुण आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। आइए पोषक तत्वों से भरपूर करी पत्ते का पानी पीने के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में भी जानकारी हासिल करते हैं।

कंट्रोल करे ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज पेशेंट्स के लिए करी पत्ते का पानी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। करी पत्ते के पानी में पाए जाने वाले तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकते हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने के लिए भी करी पत्ते के पानी का सेवन किया जा सकता है यानी ये नेचुरल ड्रिंक आपकी हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाए रखने में भी असरदार साबित हो सकती है।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

करी पत्ते के पानी में मौजूद औषधीय गुण आपकी गट हेल्थ को सुधारने में कारगर साबित हो सकते हैं। अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो हर रोज सुबह-सुबह करी पत्ते के पानी को पीना शुरू कर दीजिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महज एक ही हफ्ते के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।

बूस्ट करे मेटाबॉलिज्म

करी पत्ते का पानी पीकर आप न केवल अपने शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकते हैं बल्कि अपनी वेट लॉस जर्नी को भी काफी हद तक आसान बना सकते हैं। इसके अलावा करी पत्ते का पानी आपकी त्वचा और आपके बालों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए खाली पेट करी पत्ते के पानी का सेवन करना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।)



Related News
thumb

सावन के महीने में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए? आयुर्वेदिक डॉक...

गीली मिट्टी की खुशबू , ठंडी हवाएं और बारिश की बूंदों के साथ सावन का महीना शुरु हो जाता है। सावन में लोग सोमवार का व्रत करते हैं और पूरे महीने भगवान...


thumb

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है दालचीनी, मेथी और हल्दी का मिश्रण

भारतीय रसोई में पाए जाने वाले मसाले केवल स्वाद बढ़ाने के काम नहीं आते, बल्कि ये औषधीय गुणों का खजाना हैं। जब दालचीनी, मेथी और हल्दी को एक साथ मिलाय...


thumb

पेट की जलन और गैस से राहत दिलाने में बेहद कारगर है इलायची

सुबह सुबह पेट की जलन और गैस आज के समय में एक बेहद आम समस्या बन चके हैं। खराब खानपान, देर तक बैठना और तनाव इसके मुख्य कारण हैं। इस तकलीफ से राहत पान...


thumb

दांतों के दर्द से निजात पाने रूट कैनाल उपचार प्रभावी समाधान : डॉ. नवाज

डॉ.एम.एस.नवाज ने मौखिक स्वच्छता दिवस के उपलक्ष्य जानकारी साझा करते हुए बताया की जिस प्रकार हमारे शरीर को अच्छा और स्वस्थ्य बनाए रखना महत्वपूर्ण है ...


thumb

खाना खाने के बाद पान खाने से क्या होता है, फायदे जान रह जाएंगे हैरान

भारत में भोजन के बाद पान खाने की परंपरा सदियों पुरानी है। अक्सर लोग इसे केवल स्वाद बदलने या माउथ फ्रेशनर के रूप में देखते हैं, लेकिन आयुर्वेद के मु...