सावन के महीने में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया

Posted On:- 2026-08-01




गीली मिट्टी की खुशबू , ठंडी हवाएं और बारिश की बूंदों के साथ सावन का महीना शुरु हो जाता है। सावन में लोग सोमवार का व्रत करते हैं और पूरे महीने भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं। हालांकि इस महीने में लोग खाने पीने से जुड़े परहेज भी करते हैं। स्वास्थ्य के लिहास से भी सावन का महीना काफी सतर्क रहने वाला होता है। इस महीने में मच्छर से और पानी से जुड़ी बीमारियां तेजी से फैलती हैं। सावन का समय वातावरण में नमी और ठंडक लाता है, आयुर्वेद के अनुसार यही मौसम आपके शरीर में असंतुलन का कारण बनता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (आशा आयुर्वेदा क्लीनिक) से जानते हैं सावन में क्या नहीं खाना चाहिए?

सावन में बिगड़ जाते हैं वात, पित्त और कफ दोष

वात का असंतुलन- नमी और ठंडी हवा के कारण शरीर में वात बढ़ जाता है। इसके कारण जोड़ों में दर्द, अकड़न, बदन दर्द और थकान होती है।

पित्त का असंतुलन- गर्मी के बाद बारिश का मौसम जमीन से भाप छोड़ता है जो प्रकृति में एसिडिक होता है। इससे शरीर में पित्त बढ़ता है। पेट में जलन और एसिडिटी की परेशानी होती है। जिसका सीधा असर आपकी पाचन क्रिया पर पड़ता है, जिसके कारण खाना पचाने में समय लगता है।

डॉक्टर चंचल शर्मा के मुताबिक अगर आपको भी हल्की सी सर्दी लगने पर सर्दी, खांसी और कफ की समस्या होती है, तो इसका कारण आपका बढ़ा हुआ कफ दोष है। सावन के महीने में अच्छी बारिश होती है, जिससे हवा में नमी बढ़ जाती है और कई तरह के जीवों के पनपने और फैलने के लिए अनुकूल माहौल बनता है। यही वजह है कि बारिश के मौसम में कीड़े-मकोड़ों और दूसरे जीवों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जाती है।

सावन में इन चीजों का सेवन करने से बचें

इस मौसम में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं और कीड़े-मकोड़ों का खतरा भी बढ़ जाता है, ऐसे समय इन खाद्य पदार्थो से बचें।

बारिश के मौसम में डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन कम से कम करना चाहिए। खासकर दही तो बिल्कुल नहीं खानी चाहिए।

हरी पत्तेदार सब्ज़ियों का सेवन भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इनमें मौजूद छोटे कीड़े या सूक्ष्मजीव, जो अक्सर सब्जियों के रंग में घुल-मिल जाते हैं वह बीमारी का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा, बैंगन खाने से भी बचना चाहिए।

इस मौसम में खासकर मांसाहारी भोजन नहीं करना चाहिए ये आपके पाचन को धीमा करती है और अशुद्ध होने की वजह से कई बीमारियां अपने साथ लाती हैं।

तामसिक और तीखे खाद्य पदार्थ, प्याज, लहसुन, हल्दी, हींग और लाल मिर्च का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे शरीर में भारीपन और सुस्ती आती है।

मैदा से बनी चीजों का सेवन करने से डायबिटीज़, कमज़ोर हड्डियां, पाचन संबंधी समस्याएं, कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ना, पोषक तत्वों की कमी और अन्य कई समस्याएं हो सकती हैं।

सावन में क्या खाना चाहिए?

डॉक्टर चंचल शर्मा ने बताया कि सावन के महीने में आपको हल्का भोजन करना चाहिए, जो आसानी से पचने वाला हो। आपको ताज़ा और गर्म खाना खाना चाहिए, जिससे पाचन शक्ति बढ़ती है। ऐसे खाद्य पदार्थ खाने चाहिए जो वात को संतुलित रखें। आपको अपने खाने में सब्जियों में लौकी, भिंडी, तोरई, टमाटर और पुदीने की चटनी के साथ सब्जियों का सूप पीना चाहिए। फलों में सेब, केला, अनार, नाशपाती, पके हुए जामुन और पके हुए देसी आम खाने चाहिए। पानी को किसी भी तरह की गंदगी या प्रदूषण से सुरक्षित रखने का ध्यान रखें, क्योंकि दूषित पानी से हैजा और फ़ूड पॉइज़निंग जैसी कई बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए पानी को अच्छी तरह उबालकर ठंडा होने पर पिएं या फिर वॉटर फ़िल्टर का इस्तेमाल करें। अपनी सेहत से समझौता न करें, अपनी दिनचर्या में नियमित भोजन और व्यायाम अपनाएं।



Related News
thumb

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है दालचीनी, मेथी और हल्दी का मिश्रण

भारतीय रसोई में पाए जाने वाले मसाले केवल स्वाद बढ़ाने के काम नहीं आते, बल्कि ये औषधीय गुणों का खजाना हैं। जब दालचीनी, मेथी और हल्दी को एक साथ मिलाय...


thumb

क्या कभी पिया है करी पत्ते का पानी?

करी पत्ते का इस्तेमाल ज्यादातर खाने-पीने की चीजों के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करी पत्ते में पाए जा...


thumb

पेट की जलन और गैस से राहत दिलाने में बेहद कारगर है इलायची

सुबह सुबह पेट की जलन और गैस आज के समय में एक बेहद आम समस्या बन चके हैं। खराब खानपान, देर तक बैठना और तनाव इसके मुख्य कारण हैं। इस तकलीफ से राहत पान...


thumb

दांतों के दर्द से निजात पाने रूट कैनाल उपचार प्रभावी समाधान : डॉ. नवाज

डॉ.एम.एस.नवाज ने मौखिक स्वच्छता दिवस के उपलक्ष्य जानकारी साझा करते हुए बताया की जिस प्रकार हमारे शरीर को अच्छा और स्वस्थ्य बनाए रखना महत्वपूर्ण है ...


thumb

खाना खाने के बाद पान खाने से क्या होता है, फायदे जान रह जाएंगे हैरान

भारत में भोजन के बाद पान खाने की परंपरा सदियों पुरानी है। अक्सर लोग इसे केवल स्वाद बदलने या माउथ फ्रेशनर के रूप में देखते हैं, लेकिन आयुर्वेद के मु...